Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedकलेक्टर ने बालोद के गुजरा में फुटकर धान व्यापारी के घर पहुँचकर...

कलेक्टर ने बालोद के गुजरा में फुटकर धान व्यापारी के घर पहुँचकर जब्त धान का किया अवलोकन

कलेक्टर ने सभी धान बोरियों में जप्ती की सील लगाने के दिए निर्देश

बालोद जिले में अवैध धान विक्रय, परिवहन और संग्रहण करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में अभियान चलाकर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने डौंडी विकासखंड के ग्राम गुजरा के फुटकर धान व्यापारी पन्नू लाल के घर पहुँचकर खाद्य विभाग और कृषि उपज मंडी की जांच टीम द्वारा जब्त किए गए अवैध धान का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने कृषि उपज मंडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब्त किए गए सभी धान बोरों पर अनिवार्य रूप से जप्ती की सील लगाई जाए। उल्लेखनीय है कि खाद्य विभाग एवं कृषि उपज मंडी की जांच टीम ने फुटकर व्यापारी पन्नू लाल के घर की जांच के दौरान उनकी अनुज्ञप्ति में निर्धारित 10 क्विंटल सीमा से कहीं अधिक धान पाया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 75 कट्टा अतिरिक्त धान की जप्ती की।

जांच दल द्वारा जब्त किए गए कुल 75 कट्टा धान बोरियों पर सील लगाकर समस्त कार्रवाई पूर्ण की गई तथा इन्हें फुटकर व्यापारी पन्नूलाल कोरेटिया की सुपुर्दगी में दिया गया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष, एसडीएम सुरेश साहू, जिला पंजीयक सहकारी संस्थाएं आर.के. राठिया, जिला खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments