Tuesday, September 29, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशपंजाई और थाट्टा में लोगों को आपदा जोखिमों के प्रति किया जागरूक

पंजाई और थाट्टा में लोगों को आपदा जोखिमों के प्रति किया जागरूक

ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और ज़िला सूचना एवं जन संपर्क विभाग के संयुक्त तत्वधान में आयोजित किये जा रहे है | जागरूकता कार्यक्रम मूकनायक औट हिमाँचल प्रदेश | विकास खंड बालीचौकी की ग्राम पंचायत पंजाई क़े राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजाई और थाट्टा ग्राम पंचायत प्रांगण में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ‘समर्थ 2025’ जिला स्तरीय जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित इन कार्यक्रमों मे अनुशिका कला मंच बहा नगवाई के कलाकारों ने गीतों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। कलाकारों ने लोगों को भूकंपरोधी भवन निर्माण, आपदाओं के समय बरती जाने वाली सावधानियों, तथा भूकंप, भूस्खलन और आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले उपायों के बारे में जागरूक किया। मंच के कलाकारों ने नाटियों और ‘नाटक के माध्यम से बताया कि आपदाओं से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है जागरूकता और तत्परता। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे आपदा से संबंधित जानकारियां अपने परिवार, बच्चों और बुजुर्गों के साथ साझा करें, ताकि आपदा के समय सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को भूकंप के समय “झुको, ढको और पकड़ो” की रणनीति तथा आग लगने की स्थिति में “रुको, झुको और लुढ़को” की तकनीक के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। मंच क़े संयोजक सुनील कुमार शर्मा ने लोगों से आग्रह किया कि भवन निर्माण से पूर्व उचित वास्तुकार से परामर्श लेकर ही भूकंपरोधी निर्माण सामग्री का प्रयोग करें, जिससे आपदाओं के समय नुकसान को न्यूनतम किया जा सके। कार्यक्रमों के दौरान, ग्राम पंचायत पंजाई उप प्रधान कर्म सिंह अन्य पंचायत सदस्य, स्कूल के बच्चे प्रधानाचार्य सोम राज व अध्यापक तथा थाट्टा में ग्राम पंचायत प्रधान पिंकी देवी और प्रधानचार्य धर्म सिंह राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाट्टा और स्थानीय लोग शामिल रहे I

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments