
मूकनायक/ अलीम अंसारी
बिलासपुर! छत्तीसगढ़
हर साल की तरह इस साल भी ताजदारे मदीना कॉन्फ्रेंस के ज़ेरे एहतामाम एक रोज़ा अजीमुस्शान जलसा का आयोजन रमजानी बाबा दरगाह हॉल नूरानी मस्जिद के पास तालापारा मे मुनक़्क़ीद गया है, जिसमे मुकर्रीरे खूसूसी, खतीबे दौरा, कसीहुल लिसान, मज़हरुल मशायक हज़रत अल्लामा व मौलाना मुफ़्ती हम्माद रज़ा मुरादाबादी ज़लवा अफ़रोज़ होंगे!
आपको बताते चले कि ताज़दारे मदीना कॉन्फ्रेंस के ज़ेरे साये अक्सर दीन की खिदमत कों अंजाम दिया जाता है जिसमे गरीब बच्चो की तरबियत के सामान, बेटियों की इज्तमाई निकाह, इज़तेमाई सुन्नत शिविर,जररूतमंदो कों राशन, बीमार अफरादो की इलाज़ मे मदद, साथ ही साथ हर माह फ़ातिहा लंगर नियाज़ का भी इंतज़ाम किया जाता है! ताज़दारे मदीना कांफ्रेंस के अध्यक्ष सैय्यद शबाब अली ने बताया कि इस अज़ीममुश्शान कॉन्फ्रेंस मे प्रदेश भर के उलमा रौनके स्टेज होंगे, जिससे आवामे खल्क कों दीन की ज्यादा से ज्यादा मालुमात हासिल होगी! बिलासपुर के आलिमेदीन से भी आवाम कों बेहतरीन बाते दीन की सुनने का मौका मिलेगा!
लिहाज़ा ताज़दारे मदीना कॉन्फ्रेंस के सदर सैय्यद शबाब अली ने ज्यादा से ज्यादा कौम के लोगों से गुज़ारिश की है कि इस प्रोग्राम मे अपनी बेदारी का सबूत देते हुऐ अपना कीमती वक़्त देकर अपने दीन व आखिरत कों संवारे, और हज़रत की बेहतरीन खिताबत सुनकर नेकी से मालामाल हों ! कॉन्फ्रेंस मे बाहर से आने वाले आवाम के लिये खाने व आराम करने का भी इंतज़ाम किया गया है, साथ ही मस्तुरातों के लिये ख़ास परदे का भी एहतमाम किया गया है! इस जलसे को कामयाब करने के लिए कमेटी के ओहदेदारान व मेंबर पुरजोर कोशिश में लगे हैं, जिसमें खास तौर पर शाहरुख अली, सोहेल खान, मोहम्मद आफताब, मुसेब बख्श, लालू भाई सहित अनेक लोग शामिल हैं! यह जानकारी कमेटी के सदर सैय्यद शबाब अली ने दी!

