
मूकनायक/ अजय साहू
बिलासपुर
दंतेवाड़ा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जिले में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सिगरेट अमन तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध तथा व्यापार और वाणिज्य उत्पादन आपूर्ति एवं वितरण विनियम) अधिनियम 2003 के क्रियान्वयन हेतु जिले के संचालित दुकानों में प्रतिबंधित सिगरेट के विक्रय पर कार्यवाही हेतु टीम गठित कर चालानी कार्रवाई की गई। उक्त कार्यवाही के अंतर्गत विकासखंड गीदम में 9 दुकानों में चालानी कार्रवाई करते हुए 1500 रुपए का चालान किया गया। साथ ही दुकान संचालकों को तंबाकू के उत्पाद के विज्ञापन न करने की समझाइश दी गई। इस चालानी कार्यवाही में जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम डॉ. अमन सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर सौरभ जैन, जिला सलाहकार एनसीडी कार्यक्रम अंकित सिंह एवं स्थानीय गीदम थाने के दल मौजूद थे।

