




मूकनायक/ गौतम बालबोंदरे
बिलासपुर
छत्तीसगढ़ सतनाम महासंघ के बैनर तले विधानसभा स्तरीय शूरवीर महान प्रतापी राजा गुरु बालक दास जी की जयंती सकरी कोटा मोड़ में गुरु बालक दास चौक में गुरु बालक दास जी की मूर्ति स्थान के पास गुरु बालक दास जी की जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
छत्तीसगढ़ सतनाम महासंघ की बिलासपुर जिलाध्यक्ष- बिहारी सिंह टोडर ने कहा कि जब से गुरु बालक दास चौक में शूरवीर महान प्रतापी राजा गुरु बालक दास जी की मूर्ति स्थापित किया गया है। उसी वर्ष से इस स्थान पर विधानसभा स्तरीय गुरु बालक दास जी की जयंती मनाई जाती है, गुरु बालक दास जी का जन्म 18 अगस्त सन 1805 को छत्तीसगढ़ में स्थित सोना खान रियासत की गिरौद गांव में गुरु घासीदास जी और सफूरा माता के पुत्र के रूप में हुआ था। उन्होंने समाज के लिए अपना जीवन न्यौछावर किया जिसके कारण इस तारीक को हमारे समाज लोग उनके जन्म दिन प्रतिवर्ष मनाते है।
इस विधानसभा स्तरीय गुरु बालक दास जयंती समारोह में ग्राम सोनबंधा के सरपंच प्रतिनिधि विवेकानंद दिनकर के नेतृत्व में ग्राम सोनबंधा से डीजे के साथ मोटरसाइकिल रैली, ग्राम मेडपार बाजार के सरपंच प्रतिनिधि दिनेश घृतलहरे के के नेतृत्व में मोटरसाइकिल रैली, जनपद पंचायत कोटा के पूर्व जनपद अध्यक्ष राधेलाल भारद्वाज की नेतृत्व में मोटरसाइकिल रैली सकरी कोटा मोड़ मूर्ति स्थल के पास एक साथ पहुंची और पूरे समाज के लोग मुखिया गण की उपस्थिति में पूजा अर्चना किया गया और अंत में प्रसाद वितरण करने के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।








इस अवसर पर मुख्य रूप से संजीव खांडे (प्रदेश उपाध्यक्ष-छत्तीसगढ़ सतनाम महासंघ) बिहारी सिंह टोडर- (जिलाध्यक्ष- छत्तीसगढ़ सतनाम महासंघ), संदीप खांडे (पूर्व पार्षद)विवेकानंद दिनकर जी(सरपंच प्रतिनिधि सोनबंधा)दिनेश घृतलहरे (सरपंच प्रतिनिधि मेड़पार बाजार) साधेलाल भारद्वाज जी(पूर्व जनपद अध्यक्ष कोटा) लक्ष्मी खांडे ( सरपंच पेंडारी) कोमल दिनकर ,प्रशांत अनंत – (का.ब्लाक अध्यक्ष),मंजू खांडे उपसरपंच पेंडारी,कोमल टोडर , कृष्णा जांगड़े ,प्रेम भास्कर सरपंच अराईबंध,अश्वनी भास्कर सरपंच प्रतिनिधि भरारी, नरेश लहरे सरपंच बेलगहना,राजू खांडे सरपंच राजपुर, दिलीप पात्रे ,राहुल खांडे कार्यकारी सदस्य, रामकुमार कुर्रे , दिलीप रात्रे , सुरेश लहरे , निलेश भार्गव , सीमां घृतलहरे , निर्मल पातरे , भारत जांगड़े , नरेंद्र दिनकर , गुलशन जांगड़े उपसपंच, चिंता अनंत , भानु प्रताप अनंत , मनीष खांडे , हेमंत खांडे , रमेश खांडे , रोहित खांडे , पुरुषोत्तम सुल्तान, सुमन अनंत , दिलहरण सुल्तान ,उत्तम अनंत , उत्तम चतुर्वेदी , राजू सुल्तान , पुष्पेंद्र खुटे , संन्तन खांडे , शेर सिंह अनंत , नरेश बघेल लकी अनंत , प्रहलाद खांडे , अमित टंडन , पूरन कुर्रे , संत सुल्तान , टेकचंद ,यशवंत भारद्वाज ,जयप्रकाश खांडे ,शिव बघेल ,परमेश्वर लहरे ,रामचंद बंजारे , प्रवीण खांडे ,क्षत्रपाल बघेल , विनोद भारद्वाज ,प्रहलाद रातरे जी,ऋषि खांडे ,मंगल लहरे सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए l
उक्त कार्यक्रम की जानकारी छत्तीसगढ़ सतनाम महासंघ बिलासपुर के जिलाध्यक्ष- बिहारी सिंह टोडर के द्वारा दी गई।

