Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऔडजंगल के गैडाखाली अंबेडकर पार्क में एडवोकेट शैलेंद्र कुमार अंबेडकर ने किया...

औडजंगल के गैडाखाली अंबेडकर पार्क में एडवोकेट शैलेंद्र कुमार अंबेडकर ने किया ध्वजारोहण, सैकड़ो लोग रहे मौजूद

मूकनायक/ दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो प्रभारी बस्ती/ उत्तर प्रदेश

औडजंगल की गैडाखाली अंबेडकर पार्क मे 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया, सुबह 9:00 बजे एडवोकेट शैलेंद्र कुमार अंबेडकर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, कार्यक्रम में सैकड़ो लोग रहे मौजूद।

शैलेंद्र अंबेडकर ने अपने संबोधन में कहा की भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली लेकिन पूर्ण स्वतंत्रता 26 जनवरी 1950 को लागू होने के साथ प्राप्त हुई, कार्यक्रम में ग्राम सभा के प्रधान क्रांति कुमार, समाजसेवी सुधाकर पटेल, संतराम बौद्ध, और राहुल कनौजिया सहित कई गणमान्य लोक उपस्थित रहे।

देशभर में स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया, स्कूलों में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत किये, सरकारी और निजी संस्थानों में लोगो ने तिरंगे की थीम पर सजावट की गई।

सोशल मीडिया पर भी स्वतंत्रता दिवस की धूम मची रही ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम में #IndependenceDay, #Tiranga और #ViksitBharat ट्रेंड करते रहे, लाखों लोगों ने अपनी प्रोफाइल में तिरंगे का फिल्टर लगाया सरकारी विभागों ने विशेष पोस्ट और वीडियो शेयर किए।

इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत मनाया गया यह महोत्सव पिछले तीन वर्षों से आजादी के 75वां वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में मनाया जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments