
मूकनायक/ कमलेश लवहात्रै
बिलासपुर
राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत ,अखिल तेली समाज महासंघ ,डॉ अंबेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ भारत,अखिल भारतीय ओ बी सी बहुजन महासंघ ,एस सी ,एस टी ,ओ बी सी ,माइनारिटी महासंघ ,मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के साथ अनेकों सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 23/07/2025 को पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागृह शनिचरी के पास तथागत गौतम बुद्ध,माता कर्मा, गुरु रविदास गुरु कबीर,गुरु घासीदास महात्मा फूले, शहीद वीर नारायण सिंह ,के साथ की अग्रोहा मारवाड़ी समाज के केंद्रीय प्रभारी मुकेश जालान के सुझाव पर महाराज अग्रसेन का नाम भी महापुरुषों की सूची में स्वीकृत किया गया।भारत राष्ट्र नवनिर्माण अभियान के अंतर्गत आयोजित संविधान सुरक्षा सत्संग मे देश, प्रदेश के नेताओं ,मंत्रियों और प्रतिष्ठित सामाजिक नेताओं अधिकारियों को आमंत्रित किया जा रहा है।इस कड़ी में कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाले अखिल तेली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्राध्यापक डॉ रमेश पिसे नागपुर से,विशेष अतिथियों में भंडारा के पूर्व भाजपा सांसद एवं ओ बी सी बहुजन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ खुशाल बोपचे ,छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक संतकुमार पासवान,अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ अविनाश मेश्राम ,रावत पूरा मेडिकल कॉलेज के डिन डॉ कुंदन गेडाम,गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तना खार के विधायक तुलेश्वर मरकाम,तखतपुर के भाजपा विधायक ठाकुर धर्मजीत सिंह , मस्तूरी के विधायक दिलीप लहरिया ने अपनी स्वीकृति दी है।इनके साथ प्रमुख अतिथियों में डिप्टी सी एम अरुण साव,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर की महापौर ,सभापति ,पूर्व डिप्टी कमिश्नर एस एल रात्रे ,डॉ जेठू साहू प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ ओ बी सी महासभा,समाजसेवक प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक मंच , एवं संभाग के सभी पार्टियों के विधायक सांसदों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है।संविधान सुरक्षा सत्संग की तैयारी बैठके लगातार बिलासपुर में कार्यक्रम के संचालक गोपाल ऋषिकर भारती की उपस्थिति में हो रही है।बिलासपुर सर्किट हाउस में दिनांक 13...14/07/2025 में आयोजित की गई जिसमें सर्वसमाज एवं सर्वदलीय बैठकों में साहू समाज ,कुर्मी समाज,सतनामी समाज मुस्लिम समाज,आदिवासी समाज,बौद्ध समाज ,सूर्यवंशी समाज, ओ बी सी समाज आदि समाजों के नेतागण अपनी उपस्थिति दे रहे हैं।इनमें प्रमुख रूप से साहू समाज के नेता क्रांति साहू, पूर्व सी बी आई के जज एड प्रभाकर ग्वाल,एड जे के महिलांगे,पूर्व भाजपा पार्षद जितेंद्र भावे,बंसीलाल पुरैना, एस डी बघेल,जगन्नाथ लहरें, इंजी रामफल मांडरे,एड,हरीश कुर्रे, दीनू राय,डी आर बंजारे ,मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव अग्रोहा वैश्य समाज प्रभारी मुकेश जालान,मो सिद्दकी,एड बरनाला ल करियारे,प्रोफेसर सुरेश दिवाकर,आर के सूर्या,कुर्मी समाज के अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक,सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष सुभाष सिंह परते,संत सेवक गंगा राम चिलक,केदारनाथ जोशी,सूरज सोनवानी उपस्थित हुए ।कार्यक्रम के संचालक गोपाल ऋषिकर भारती ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बिलासपुर संभाग सहित समस्त भारत देश में भारत राष्ट्र नवनिर्माण अभियान के अंतर्गत संविधान सुरक्षा सत्संगो , सम्मेलनों ,और मेलों के आयोजन बड़े पैमाने पर किए जाएंगे।इन आयोजनों के माध्यम से समाज में कानून और संवैधानिक व्यवस्था के प्रति जागरूक भारतीय नागरिकों का निर्माण कर भारत देश को विश्व की निर्णायक शक्ति गुरु देश बनाने का लक्ष्य पर देश भक्ति और समाज सेवा समाज का ऋण चुकाने की भावना से कार्य करना है ताकि मानव समाज और भारत देश की एकता ,अखंडता मजबूत हो सके। जातीय भेदभाव और हिंसा नफरत ,दुराचार से तंग हो चुके सर्व समाज के लोगों के अंदर राष्ट्रीय संयुक मोर्चा भारत की इस संवैधानिक विचारधारा से तेजी के साथ लोग जुड़ते जा रहे हैं।सभी ने बिलासपुर में होने वाले सत्संग को सफल बनाने का संकल्प लेकर कार्य करने का निर्णय लिया।

