Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedमंदिर प्रशासन सहित यात्रियों की जेब में डाला जा रहा ढाका डालने...

मंदिर प्रशासन सहित यात्रियों की जेब में डाला जा रहा ढाका डालने वाले नागेंद्र सिंह कंपनी का खेल जारी

मूकनायक/बद्री विशाल प्रजापति
जिला ब्यूरो चीफ सतना

मैहर! शारदा देवी मंदिर में बने बंधा बैरियल टोल जहां पर लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी रसीद तथा गुंडागर्दी जैसे मामलो का लगातार उजागर किया जा रहा है, मगर प्रशाशन जानबूझकर आँख बंद कर गहरी नींद मे सो रहा है।
आपको बता दे कि पीली रसीद में कार,जीप एवं ट्रैक्टर का शुल्क 60 रूपये है निर्धारित है, जबकि सफेद रसीद में बस व ट्रक के अंदर जाने का 120 रूपये निर्धारित किया गया है, लेकिन कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि बड़ी गाड़ियों का शुल्क छोटे वाहनों से वसूल किस प्रकार से रसीद का फर्जीवाड़ा नागेन्द्र सिंह एंड कंपनी के द्वारा किया जा रहा है, जिस रसीद में ₹60 लेना है उसमें 120रु लिया जा रहा है।
वही दूसरी ओर देखा जाए तो बिना नाम की रसीद, गाड़ी नंबर, वाहन के आने जाने का समय इत्यादि भी लेख नहीं किया जाता, जिससे यह साबित होता है कि नागेन्द्र सिंह एंड कंपनी के द्वारा किस प्रकार से फर्जीवाडा कर अवैध वसूली को अंजाम दिया जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments