Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedपेंचवेली एक्सप्रेस का विस्तार नैनपुर से इंदौर

पेंचवेली एक्सप्रेस का विस्तार नैनपुर से इंदौर

मूकनायक/ महेश रामटेके
(ब्यूरो चीफ मंडला जिला-मंडला , मध्यप्रदेश)

14 जुलाई को छिंदवाड़ा-इंदौर पेंचवेली एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 19344 का नैनपुर तक विस्तार कर दिया गया है। नैनपुर में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में पंचवेली एक्सप्रेस ट्रेन के नैनपुर तक विस्तार का शुभारंभ किया गया। मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उईके एवं के बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद भारती पारधी इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने इस आदिवासी बहुल क्षेत्र में रेल सेवा के विस्तार को प्राथमिकता दी है। पेंचवेली एक्सप्रेस ट्रेन का नैनपुर तक विस्तार होने से इस क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी । इसका लाभ बालाघाट, सिवनी एवं मंडला जिले की जनता को मिलेगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, डीआरएम दीपक गुप्ता,साउथ वेस्ट रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी,कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगर के नागरिकगण उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments