Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedक्रांतिवीर चन्द्र शेखर आजाद की 119 वीं जयंती पर पर्यावरण प्रेमी मंच...

क्रांतिवीर चन्द्र शेखर आजाद की 119 वीं जयंती पर पर्यावरण प्रेमी मंच ने पौधारोपण अभियान की शुरुआत की

मूकनायक
बिलासपुर छत्तीसगढ़

क्रांतिवीर चन्द्र शेखर आजाद की 119 वीं जयंती पर पर्यावरण प्रेमी मंच बिलासपुर ने सितंबर तक चलने वाले पौधारोपण अभियान की शुरुआत की
मंच के अध्यक्ष सुदेश दुबे साथी एवं महासचिव अमीन मुगल ने बताया कि मंच प्रतिवर्ष आजाद जी की जयंती से सितम्बर तक नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सतत पौधारोपण करता है ।
इस वर्ष बिलासपुर नगर निगम के पूर्व पार्षद निर्मल बत्रा की स्मृति में राजकिशोर नगर उद्यान में पौधारोपण किया
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पिन्की निर्मल बत्रा, अंकित बत्रा मंच के उपाध्यक्ष रिन्कू छाबड़ा, संजय सोनी, गौरव एरी,भरत जुर्यानी,पवन पाण्डेय, अनूप केसरवानी,पार्षद दिलीप पाटिल, पार्षद प्रितेश सोनी,पवन पाण्डेय, निक्की सोनी, अंकित प्रजापति, नरेश नायर, मुन्ना खान शामिल रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments