Tuesday, September 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशDAP खाद की कमी की असली वजह जान रह जाएंगे दंग

DAP खाद की कमी की असली वजह जान रह जाएंगे दंग

ललितपुर/ ब्यूरो (सुरेंद्र कुमार) जिला ललितपुर अंतर्गत ग्राम बानपुर में एक दुकानदार के द्वारा मध्य प्रदेश खाद कि बोरियों को ऊंचे दामों को बेचने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें खाद व्यापारी के द्वारा मध्य प्रदेश के किसान से सीधे तौर पर कहा जा रहा है कि खाद कि बोरी 1850 में मिलेगी।जब किसान ने खाद व्यापारी से कहा कि हमारे पास आधार कार्ड नहीं है तब दुकानदार कह रहा है कि आधार कार्ड नहीं चाहिए, आप अपना वाहन लाइए और खाद कि बोरी ले जाओ ।इससे साफ तौर पर पता चल रहा है कि मध्य प्रदेश से सटे समीपवर्ती इलाकों से उत्तर प्रदेश कि खाद कि कालाबाजारी मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर कि जा रही है।जबकि कई वीडियो वायरल होने के बाद व्यापारियों कि दुकानों कि निलंबित प्रक्रिया भी नाम मात्र के लिए कि जाती है क्योंकि अगले ही दिन दुकान बहाल कर दी जाती है। जिससे पता चलता है कि इसमें सब मिली भगत से किसानों को लूटा जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments