Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedपतंग के लालच में खोया बालक, पुलिस ने खोजकर मां से मिलाया

पतंग के लालच में खोया बालक, पुलिस ने खोजकर मां से मिलाया

सुऐब खान जिला संवाददाता मूकनायक सोनभद्र/डाला।

सोनभद्र- एक बालक जब अपने परिवार से किसी कारण से यदि बिछड़ जाए तो उस मां पर क्या बीतती हैं इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता हैं।एक ऐसा ही प्रकरण चोपन थाना अन्तर्गत डाला चौकी क्षेत्र के बारी क्षेत्र में घटित हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम एक 9 वर्षीय बालक नितेश पतंग के लालच में खेलते खेलते भटककर डाला बारी से कुछ किलोमीटर दूर एक गांव कोटा के नवटोलिया इलाके में पहुंच गया। जहां स्थानीय निवासी प्रकाश मिस्त्री की नजर जब बालक पर पड़ी तो उन्होंने बालक से नाम आदि पुछा किंतु बालक कुछ नहीं बता सका।

बालक के सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसे रात में अपने घर पर ही शरण दिया तथा खाना खिलाकर गांव में बालक के मिलने की जानकारी फैला दिया जिससे बालक के घर का पता चल सके।वहीं घर से बालक के गायब होनी की सूचना बालक की मां मुन्नी देवी पत्नी देवी दयाल निवासी बारी द्वारा डाला चौकी प्रभारी शिव कुमार सिंह को दी गई।वहीं सूचना पाकर पुलिस द्वारा फौरन जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया।पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों के मदद से बालक को उसकी माता से सही सलामत मिलाकर सुपुर्द कर दिया गया जिससे बालक की मां भावुक हो गई तथा सभी का शुक्रिया करते हुए अपने बच्चे को पाकर काफी प्रसन्न हुई।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments