मूकनायक राजस्थान बूंदी
जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा
बूंदी-: राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर की प्रदेश स्तरीय बैठक डाक बंगला जयपुर में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने 17-18 जनवरी 2025 को होने वाला प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन सीकर में सांगलिया स्थितबाबा खीवा दास महाविद्यालय में करवाया जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। प्रदेश प्रवक्ता राजाराम मेघवाल ने बताया कि बैठक में प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी सीकर एवं नीमकाथाना के सामूहिक सहयोग से करवाए जाने का निश्चय किया गया। श्री सीताराम खारिया जिला अध्यक्ष सीकर एवं प्रदेश क्षेत्रीय मंत्री श्री सुरेश कुमार एवं श्री रमेश कुमार वर्मा जिला अध्यक्ष नीमकाथाना ने प्रदेश सम्मेलन के लिए सभी का अभिनंदन किया। प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा सहयोग राशि प्रदेश सम्मेलन में अंशदान के लिए सभी के सहयोग से इकट्ठी की जानी निश्चित की गईइसके लिए प्रत्येक जिला कार्यकारिणी को ₹20000 एक मुश्त आगामी 5 दिनों में जमा करवाना होगा। प्रदेश कार्यकारिणी के प्रत्येक पदाधिकारी को न्यूनतम राशि ₹3000 जमा करवाने होंगे तथा अधिकतम सहयोग की कोई सीमा नहीं होगी। स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। जिन पदाधिकारीगणों ने पिछले वर्ष 2100 रुपए जमा नहीं करवाए उन्हें प्रदेश कोषाध्यक्ष से सम्पर्क कर राशि जमा करवाने के निर्देश प्रदान किए गए। प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा प्रदेश सम्मेलन श्री ओम दास जी महाराज के सानिध्य में करने का प्रस्ताव लिया गया एवं मुख्य अतिथि के रूप में श्री भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को निमंत्रण दिया गया साथ ही श्री प्रेमचंद बैरवा उपमुख्यमंत्री , श्री मदन दिलावर शिक्षा मंत्री ,श्री टीकाराम जूली नेता प्रतिपक्ष , श्रीमती मंजू बाघमार महिला एवं बाल विकास मंत्री राजस्थान सरकार सहित अतिथियों को आमंत्रण दिए गए। शेष निमंत्रण जिला कार्यकारिणी सीकर द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दिए जाएंगे। सभी जिला मुख्यालय पर शीतकालीन अवकाश या आगामी रविवार को प्रदेश सम्मेलन की तैयारी हेतु संगठन की बैठक रखने के निर्देश दिए गए।सदस्यता अभियान की समीक्षा कर सदस्यता बढ़ाने का प्रस्ताव भी लिया गया । प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया एवं संगठन की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया गया। शिक्षा मंत्री ने संगठन की मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली को गुलदस्ता देकर स्वागत किया एवं सभी मंत्रियों का मुंह मीठा करवाकर नव वर्ष की बधाई दी गई । संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष शीशराम जी के जन्म दिन के अवसर पर सभी साथियों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।इस दौरान प्रदेश सभा अध्यक्ष मोडाराम खंडेला प्रदेश उपसभा अध्यक्ष चेतराम चावला ,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण बारूपाल ,प्रदेश उपाध्यक्ष शीशराम माहिच , परदेश महामंत्री नेमाराम मेघवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष हरिराम बड़ीवाल, प्रदेश महामंत्री निदेशालय केसरी चंद जनागल, राजाराम मेघवाल जिला अध्यक्ष बूंदी, हरिराम पंवार जिला महामंत्री नागौर , प्रेम प्रकाश सिसोदिया जिला अध्यक्ष जोधपुर ,रमेश कुमार वर्मा जिला अध्यक्ष नीम,का,थाना, शिवराज जाटोलिया जिला अध्यक्ष अजमेर, शिवराज चौरटिया जिला मंत्री अजमेर, हुकमचंद बैरवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ,महेश कुमार बुनकर जिला मंत्री जयपुर ,अश्विन कुमार कोषाध्यक्ष जयपुर, विकास आसीवाल जिला अध्यक्ष जयपुर शहर, रमेश चंद्र बोयत जिला मंत्री टोंक, कैलाश चंद्र छैला जिला कोषाध्यक्ष अलवर , जगदीश प्रसाद कलावत नीम का थाना ,हजारीलाल कलावत, सीताराम खरिया जिला अध्यक्ष सीकर, शिवराम मेघवाल जिला अध्यक्ष चूरु, सुरेश कुमार क्षेत्रीय मंत्री सीकर , किशोर कुमार अलवर, जगदीश प्रसाद मलिंडा जिला मंत्री सीकर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

