Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedकुरीतियों को समाप्त करना हम सबकी जिम्मेदारी-स्वामी सच्चिदानंद

कुरीतियों को समाप्त करना हम सबकी जिम्मेदारी-स्वामी सच्चिदानंद

मूकनायक राजस्थान अजमेर बिजयनगर कैलाश चन्द्र बैरवा

आर्य समाज बिजयनगर के तत्वाधानमें महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती व यज्ञशाला उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय आर्यसमाज भवन में दिनांक 2 जनवरी से 5 जनवरी तक सामवेद पारायण महायज्ञ के का आयोजन किया जा रहा है । इस अवसर पर आज स्वामी सच्चिदानंद , रियाला धाम बहरोड़ अंतरराष्ट्रीय वेदिक प्रवक्ता ने बड़ी संख्या में उपस्थित समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती के प्रयासों पर प्रकाश डाला । आजकल लड्डु गोपाल से विवाह रचाने की एक अनोखी कुरीति समाज मे चल पड़ी है यह प्रकृति के विरुद्ध है । संत-महात्मा भी ऐसे कृत्यों की सहराना करते है जो ठीक नही है। एक सच्चे आर्य को सत्य को ग्रहण करने और असत्य को त्यागने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए ।
भारतीय संस्कृति सनातन है । हम सब सनातन संस्कृति के वाहक है । सनातन धर्म का आधार वेद है। आर्य समाजी ही सच्चा सनातनी है जो अपने आपको सनातनी मानते है वो पौराणिक है । हम सबका सनातन नाम आर्य है । हम सभी आर्य एक – दूसरे के सहोदर है ।
हमे सभी कार्य धर्मानुसार अर्थात् उचित और अनुचित पर विचार करने के बाद ही करने चाहिए ।
इस अवसर पर नगर मे भव्य शोभा यात्रा निकाली गई
सैकड़ों की संख्या में विशाल शोभायात्रा का शहर के विभिन्न मार्गो में नागरिकों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया । उपदेशक अमरसिंह वेदपाटी र्ओमव्रत एवं आचार्य भवदेव शास्त्रीय ने कलश यात्रा के साथ पुरे नगर मे भ्रमण किया । भीलवाड़ा से आर्य वीर दल के आर्य पुत्रों ने विभिन्न करतब सस्त्र तलवार व लेजिम का भव्य प्रदर्शन किया गया l
प्रधान जगदीश सेन आर्य सुशील टेलर ताराचंद प्रजापति ओमप्रकाश नग्रवाल आर्य नरेंद्र कुमार टेलर आर्य धीरज सिंह चौहान आर्य बाबूलाल जी शर्मा आर्य मुकेश जी सोनी आर्य सुशील कुमार महेश कुमार पांडे उपस्थित थे l

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments