Tuesday, September 29, 2026
HomeUncategorizedभीमा कोरेगांव युद्ध की मनाई बरसी समता सैनिक दल ने शहीदों को...

भीमा कोरेगांव युद्ध की मनाई बरसी समता सैनिक दल ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शौर्य को किया याद

मूकनायक बालाघाट ब्यूरो-आकाश घरडे़

पेशवा और ईस्ट इंडिया
कंपनी के बीच एक जनवरी 1818 को हुए ऐतिहासिक भीमा- कोरेगांव युद्ध की 206 वीं वर्षगांठ कटंगी में मनाई गई। इस मौके पर अंबेडकर अनुयायी और समता सैनिक दल के पदाधिकारी सुबह साढ़े 10 बजे नगर के बस स्टैंड में जय स्तंभ के समक्ष एकत्रित हुए जहां युद्ध में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर अपने पूर्वजों के शौर्य को याद किया गया।
अधिवक्ता संजय खोब्रागड़े ने बताया कि भीमा कोरेगांव की लड़ाई 1 जनवरी, 1818 को ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना और पेशावाओं के बीच हुई थी। इस लड़ाई में पेशवाओं की हार हुई और जीत का सेहरा ईस्ट इंडिया कंपनी की महार रेजिमेंट के सिर बंधा। महार समुदाय उस वक्त
बसेरा एवं
एम. नैशन न हैण्डलूम
महाराष्ट्र में अछूत समझा जाता था। ब्रिटिश सेना में शामिल महार ने पेशवाओं को हराया था। महार समाज के लोगों ने अपने लोगों की सुरक्षा के लिए युद्ध कौशल सीखा था। जिसके दम पर उन्होंने पेशवाओं को हराया था। 500 महार सैनिकों ने पेशवा की 25000 सैनिकों की टुकड़ी से लोहा लिया था और उन्हें मात दी थी। प्रशांत मेश्राम ने कहा कि भीमा कोरेगांव का युद्ध महारों
7 बजे समाधायली चल
समारंभ
के लिए अँग्रेज़ों का युद्ध नहीं बल्कि अपनी अस्मिता की लड़ाई थी। इस मौके पर डी. डी. गजभिए, संजय शेण्डे, सुरेन्द्र गजभिए, किशोर मासुरकर, मंजू दिनेश उके, प्रदीप मंडाले, संजय कोल्हे, विजय गड़पाल, धन्नालाल मे श्राम सहित अन्य जन मौजूद रहे। जय स्तंभ में श्रद्धाजंलि कार्यक्रम के पश्चात प्रज्ञा दीप बौद्ध विहार में मंचीय कार्यक्रम आयोजित हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments