Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedधामसीन में मेघवाल समाज की 6 दिवसीय प्रतियोगिता कल से शुरू: 32...

धामसीन में मेघवाल समाज की 6 दिवसीय प्रतियोगिता कल से शुरू: 32 टीमें होंगी शामिल , फाइनल विजेता को 21000 रुपए और उप-विजेता को 11000 रुपए की राशि व ट्रॉफी प्रदान कर किया जाएगा सम्मानित

मूकनायक राजस्थान

पत्रकार… टीकम पाल

रानीवाड़ा -: उपखंड मुख्यालय रानीवाड़ा के निकटवर्ती ग्राम धामसीन में मेघवाल समाज क्रिकेट प्रिमियम लीग -2 का शुभारंभ कल 2 जनवरी से किया जाएगा ! संयोजक राजेश रोहीण ने बताया कि उक्त क्रिकेट प्रतियोगिता का संचालन स्थानीय समाजबंधुओं व अन्य गांवों के भामाशाहों के विशेष सहयोग से सफल आयोजन किया जाएगा ! इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग लेंगी ! जिसमें फ़ाइनल विजेता टीम को 21000 रूपए और उपविजेता को 11000 रुपए की राशि व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी ! जहां कल गुरुवार को शुभारंभ के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ,अध्यक्षता पूर्व प्रधान श्रीमती रमीला मेघवाल ,विशिष्ट अतिथि उपप्रधान महादेवा राम देवासी, स्थानीय सी. के. सिंह देवड़ा धामसीन, एक्सईन माधाराम चौहान ,चनार पीईईओ अशोक परमार ,धामसीन पीईईओ शंकराराम चौधरी , पंचायत समिति सदस्य श्रीमती रमीला चौउहान ,धामसीन सरपंच वचनाराम परमार, आजोदर युवा सरपंच विकास सोलंकी, आलड़ी सरपंच जीवाराम मेघवाल ,जोडवास सरपंच अमिया देवी परिहार, पंचायत समिति सदस्य छगना राम वाघेला, चुना राम,श्रीमती बसंती गोयल सहित स्थानीय जन-प्रतिनिधि व अन्य समाजबंधु भी मौजूद रहेंगे !!

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments