सोनभद्र। सुऐब अहमद खान जिला संवाददाता। सोनभद्र- नगर पंचायत डाला बाजार में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया हैं जिसके कारण अब तक कई बच्चे घायल हो चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरवासियों ने बताया कि नगर के डाला बाजार,सेक्टर सी मोड़ एवं शहिद स्थल के पास स्थित मुहल्ले में एक काले रंग के कुत्ता ने नगर में बीते तीन दिनों में कई बच्चों को तथा एक बकरी को भी अपना शिकार बना लिया जिसमें अखिफा पुत्री अजीमुद्दीन,अंजली पुत्री बिंदेश्वरी प्रसाद,रवि किशन पुत्र कामेश्वर प्रसाद के साथ एक बकरी को कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया।
परिजनों ने अपने बच्चों को आनन फानन में चोपन अस्पताल ले जाकर उपचार करवाया हैं।वहीं इस संबंध में पशु चिकित्सक अनुभव सिंह ने कहा कि कुत्ता को पड़कर ले आया जाए तो उसकी जांच की जा सकती है तथा आवारा पशु को पकड़ने की जिम्मेदारी नगर पंचायत की होती है।इस सम्बन्ध में नगर पंचायत के लिपिक ऋषि कुमार यादव ने बताया कि इसकी जानकारी अभी मिला है।अपने कर्मीयों द्वारा जल्द कुत्ता को पकड़कर पशु चिकित्सालय भेज दिया जाएगा।

