Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऑपरेशन मुस्कान के तहत महरौनी पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर...

ऑपरेशन मुस्कान के तहत महरौनी पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर 7 गुमशुदा बच्चों को किया गया बरामद।

परिजनों के सुपुर्द किया बच्चों को परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान।

महरौनी/ललितपुर। सुरेंद्र कुमार जिला संवाददाता। पुलिस अधीक्षक मु० मुस्ताक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी महरौनी रक्षपाल सिंह के पर्यवेक्षण में गुमशुदा बच्चों कि बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, थाना महरौनी में पंजीकृत मुकदमा स० 497/24 धारा 137 (2) भारतीय न्याय संहिता में गुमशुदा बच्चों कि तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, पुलिस टीमों को लगाया गया था।जिस क्रम में पुलिस सादा वस्त्रों में थाना कोतवाली ललितपुर टीम व जी आर पी ललितपुर टीम द्वारा सर्विलांस/ सी सी टी वी कैमरों, व सूचना के आधार पर जिला ललितपुर के क्षेत्र के 7 गुमशुदा बच्चों को दिनांक 28/12/24 को ललितपुर के रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया।जिसके बाद थाना महरौनी पुलिस ने गुमशुदा बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटाने का कार्य किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments