मूकनायक / उत्तर प्रदेश
ललितपुर ब्यूरो / (सुरेंद्र कुमार)
पुलिस अधीक्षक मु० मुस्ताक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी महरौनी रक्षपाल सिंह के पर्यवेक्षण में गुमशुदा बच्चों कि बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, थाना महरौनी में पंजीकृत मुकदमा स० 497/24 धारा 137 (2) भारतीय न्याय संहिता में गुमशुदा बच्चों कि तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, पुलिस टीमों को लगाया गया था।
जिस क्रम में पुलिस सादा वस्त्रों में थाना कोतवाली ललितपुर टीम व जी आर पी ललितपुर टीम द्वारा सर्विलांस/ सी सी टी वी कैमरों, व सूचना के आधार पर जिला ललितपुर के क्षेत्र के 7 गुमशुदा बच्चों को दिनांक 28/12/24 को ललितपुर के रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया।
जिसके बाद थाना महरौनी पुलिस ने गुमशुदा बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटाने का कार्य किया।

