ललितपुर/ सुरेंद्र कुमार जिला संवाददाता। पुलिस अधीक्षक मुहम्मद मुस्ताक के निर्देशन में कोतवाली महरौनी पुलिस द्वारा, मुखबिर कि सूचना पर महरौनी के वैदपुर धाम रोड कस्बा व थाना महरौनी से एक व्यक्ति देवेंद्र कुशवाहा तनय स्व० रामलाल कुशवाहा जिसकी उम्र करीब 32 वर्ष निवासी मोहल्ला कायस्थ पुरा को हिरासत में लिया।वहीं जिसके कब्जे से एक अदद चाकू लोहा नाजायज बरामद हुआ, बरामदगी के आधार पर थाना महरौनी में मु० अ ० स० 458/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

