
मूकनायक राजस्थान बूंदी
संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा
बूँदी – लाखेरी थाना अधिकारी ने एट लेन पर कोटा से लबान तक यातायात आरम्भ हो जाने के कारण मेघा हाइवे लालसोट कोटा पर लबान से इंदरगढ़ तक यातायात बहुत ज्यादा बढ़ गया है , भारी वाहनों का बहुत अधिक आवागमन हो रहा है। थाना क्षेत्र के लोग जो इस रूट पर चलते हैं सभी से लाखेरी थानाधिकारी सुभाष शर्मा ने बड़ी अपील की है और कहा कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए निम्न नियमों की पालना करे ताकि कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हो , सभी का जीवन सुरक्षित रहे।
1.शराब का सेवन करने के बाद कोई वाहन नहीं चलाए। 2.सभी वाहन चालक धीमी गति में ही सुरक्षित लेन में साइड में वाहन को चलाए। 3.ओवर टेक ना करें 4.दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट रोड पर वाहन नहीं चलाए , संभव हो तो दोनों सवारी हेलमेट लगाए। 5.दो पहिया वाहन पर दो सवारी से अधिक किसी भी सूरत में नहीं बैठाए। 6.चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाए तथा निर्धारित गति ओर निर्धारित सवारी से अधिक सवारी के साथ वाहन नहीं चलाए।
7.सभी वाहन चालक आगे के वाहन से उचित दूरी रखे ताकि अचानक ब्रेक लगने के स्थिति में वाहन नहीं टकराए। 8.वाहन स्वामी अपने वाहन को अपने नाबालिक परिजन या अन्य किसी नाबालिक को वाहन नहीं दे। उनसे वाहन नहीं चलवाए। जिसके पास वाहन चलाने का लाइसेंस नहीं है
9.भार वाहन में सवारी नहीं बिठाए। 10.सर्दी का समय है रात्रि में ओर सुबह अधिक कोहरा होता है अगर अधिक जरूरी नहीं हो तो धुंध में वाहन नहीं चलाए ।

