Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाराजा बिजली पासी जयंती समारोह

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाराजा बिजली पासी जयंती समारोह

मूकनायक उत्तर प्रदेश/प्रयागराज बारा

राम प्रसाद भारती

प्रयागराज-: 25 दिसंबर 2024 को महान सम्राट वीरशिरोमणि महाराजा_बिजली_पासी जी का जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन बड़े भव्य हर्षोल्लास के साथ प्रयागराज जिले के ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम सभा सेमरी तरहार में मनाया गया… कार्यक्रम का उद्घाटक- मा.राम प्रसाद भारती (माता सावित्री बाई फुले शिक्षा समाज सेवा ट्रस्ट प्रयागराज) द्वारा किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.महेंद्र भारती जी (पूर्व लोकसभा प्रत्याशी 52 प्रयागराज) अपने वक्तव्य में महाराजा बिजली पासी जी इतिहास को बताते हुए युवाओं को अपने महापुरुषों के विचारों के साथ अपने विरासत को बचाने के लिए सभी को एक साथ तन मन धन से सहयोग कर गांव में जन जन तक जाकर लोगों को जागरूक करने का संकल्प दिलाए और साथ ही इतने शानदार तरीके से सफल कार्यक्रम के आयोजक मंडल को आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए उन्होंने अपने वक्तव्य को समाप्त किये कार्यक्रम का कुशल संचालक मा. सुशांत सिंह अंबेडकर जी द्वारा किया गया क्षेत्र के लगभग सैकड़ो लोग उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाए सभी का आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए आयोजक टिम द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments