मुकनायक प्रतिनिधि । राहुल सोनारे । खंडवा
मप्र जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम समाज कार्य के विद्यार्थियों का शैक्षणिक क्षेत्रीय भ्रमण कार्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा में किया गया ।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रजिस्ट्रार यादयाजीत कुंवर राव ने वर्तमान में बढ़ रहे साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने डिजिटल अरेस्ट ,साइबर क्राइम, साइबर ठगी के बारे में जागरूकता फैलाने का छात्र छात्राओं से आव्हान भी किया ।
जिला विधिक सहायता अधिकारी अनुपमा मुजाल्दे ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के साथ-साथ पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा ,महिला प्रताड़ना प्रतिकार, भरण पोषण ,सहित बच्चों के हक अधिकार को लेकर संक्षिप्त में कानूनी जानकारी प्रदान की ।
जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक जगदीश पटेल ने बताया कि समाज कार्य के विद्यार्थियों द्वारा समाज के निकले तपके तक पहुंच कर शासन की योजनाओं को प्रचार प्रसार का कार्य किया जा रहा है जिसमें कानूनी सलाह सहायता को ग्रामीणों तक जानकारी पहुंचाएंगे ।


