मूकनायक राजस्थान बूंदी
जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा
नैनवां -: महापरिनिर्वाण दिवस पर बून्दा आदिवासी मीना /मीणा समाज संस्था के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा त्रिमूर्ति बून्दा धाम पर बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात बाबा साहब की जीवनी पर संगीत कार्यक्रम किया गया। साथ ही इस महापरिनिर्वाण दिवस पर संस्था के सदस्यों द्वारा बाबा साहब की जीवनी व उनके द्वारा किए गए कार्य पर अपने विचार व्यक्त किय। गोविंद प्रसाद मीणा ने बाबा साहब कौन नमन करते हुए उनकी जीवनी पर अपने विचार रखें और कहा महापरिनिर्वाण दिवस, को प्रतिवर्ष 6 दिसंबर को मनाया जाता है, जो भारतीय समाज के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्होंने सामाजिक समानता, न्याय और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष किया। इस दिन, हम भारतीय संविधान के जनक और समाज सुधारक, डॉ. भीमराव अंबेडकर की याद में उनके योगदान और जीवन के आदर्शों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। डॉ. अंबेडकर का जीवन केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे भारतीय समाज के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। हम सभी को दृढ़ संकल्पित होकर बाबा साहब द्वारा बताए हुए रास्ते पर चलना होगा। सहायक तहसील प्रमुख इंद्रजीत मीणा ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक युवा साथी को शिक्षा ग्रहण करने की नसीहत दी तथा दलितों के मसीहा,संविधान निर्माता,भारत रत्न, सिंबल ऑफ नॉलेज, संविधान रचियता, भारत की समस्त महिलाओं के मुक्तिदाता *डॉ. बी.आर. अंबेडकर को नमन करते हुए कार्यक्रम में पधारे हुए सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मोहित नोगिया, देवकिशन देवतवाल, जसवंत, बंटी नोगिया, बिट्टू वर्मा, नीरज, मोहित, गोविंद प्रसाद, अरविंद मीणा, हरजीलाल, आदि बाबा साहब के अनुयाई उपस्थित रहे। सभी ने अपने विचार प्रकट किया। मोहित नोगिया द्वारा बाबा साहब के श्रद्धांजलि पर बहुत ही शानदार गीत की प्रस्तुति दी।

