मूकनायक/ देश राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
वीरांगना झलकारी बाई कोरी एकता मंच (रजि०) मुजफ्फरनगर द्वारा दीपक पैलेस, रुड़की रोड मुजफ्फरनगर में वीरंगना झलकारी बाई जी की 194 वीं जयंती का आयोजन किया गया इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा मुख्य अतिथि पधारे उन्होंने विस्तार पूर्वक झलकारी बाई की जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झलकारी कोरी ही नहीं सर्व समाज के लिए सम्मानित है देश की विभिन्न स्थानों पर झलकारी बाई की प्रतिमा स्थापित है एवं उनके नाम से विभिन्न संस्थाएं संगठन काम कर रहे है झलकारी बाई के शौर्य, साहस,पराक्रम से समाज को सीख लेनी चाहि उन्होंने कहां की समाज को राजनीति में आगे आना होना जिससे समाज ज्यादा से ज्यादा मजबूत हो सके महिलाएं आगे राजनीति में आकर सामाज को आगे बढ़ाने का कार्य करें, कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथि मिथलेश पाल नवनिर्वाचित विधायक मीरापुर भी उपस्थिति रही। मिथिलेश पाल ने समाज को आश्वस्त किया कि वह सदन में इस मुद्दे को उठाकर इस मुद्दे का समाधान करने की कोशिश करेगी वह पूर्व में भी समाज के साथ खड़ी रही है, और भविष्य में भी कोरी/भुइयार समाज के साथ कंधे से करना मिलाकर खड़ी रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल पटवारी संचालन मोहित कुमार कोरी एडवोकेट ने किया, कार्यक्रम में बागपत से रामनिवास कोरी,गाजियाबाद से परमानंद कोरी,राकेश कोरी, सुखबीर कोरी एडवोकेट मोदीनगर, बिजनौर से रीता भुइयार, राजपाल भुइयार ,मुजफ्फरनगर से मोहनलाल कोरी,नीरज धनिया सहारनपुर से रामकिशन प्रधान, भूषण चौहान आदि लोगों उपस्थित रहे।

