Thursday, February 26, 2026
Homeदिल्लीबहुजन समाज को संगठित करने में प्रयासरत सामाजिक संस्था "कबीर सामाजिक उत्थान...

बहुजन समाज को संगठित करने में प्रयासरत सामाजिक संस्था “कबीर सामाजिक उत्थान संस्था (रजि), रोहिणी दिल्ली

लेखक

जगदीश चन्द्र सिंघल, प्रधान,कबीर सामाजिक उत्थान संस्था (रजि), दिल्ली एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी, मूकनायक

‘कबीरा खड़ा बाज़ार में, लिए लुकाठी हाथ, जो घर फूंके आपनौ, चले हमारे साथ” यह दोहा संत कबीर साहेब का है जिसका अर्थ है कि जो व्यक्ति अपने अहंकार को खत्म करने के लिए तैयार हो वही परमार्थ के रास्ते पर आगे बढ़ सकता है.
कबीर साहेब किसी से न प्रेम करते हैं और न ही द्वेष, साहेब सबकी खैर और सलामती मांगते हैं, उनकी किसी से दोस्ती नहीं है और न ही किसी से बैर है । संत कबीर, संत शिरोमणि रविदास जी व डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के सिद्धांतों व आदर्शों का अनुकरण करते हुए “कबीर सामाजिक उत्थान संस्था, दिल्ली” 2015 से बहुजन समाज की विभिन्न जातियों को संगठित करने, आपसी सद्भावना व भाईचारा स्थपित करने, समाज से अंधविश्वास व पाखंडवाद हटाने व अन्य विभिन्न कल्याणकारी सामाजिक उत्थान के कार्यो में प्रयासरत है, लेकिन समाजसेवा करनाआसान कार्य नहीं है । गिने-चुने बुद्धिजीवियों में ही स्वेच्छापूर्वक समाज सेवा करने का ज़ज्बा होता हैं. पिछले 9 वर्षों से यह संस्था जनवरी में संस्था का स्थापनादिवस, फरवरी में संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की जयंती,14 अप्रेल को संसद मार्ग पर बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती, जून में संत कबीर जयंती, जुलाई/अगस्त में समाज के IAS/IPS/IRS बनने वाले होनहार युवक युवतियों को सम्मानित करना, सितंबर/अक्टूबर में विवाह योग्य युवक/युवतियों का परिचय सम्मेलन तथा दिसंबर में वार्षिक सम्मेलन जिसमें मेधावी छात्र/छात्राओं को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए जाते रहे हैं. लेकिन इस वर्ष जनवरी में हुए स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित “आपसी सद्भावना व भाईचारा सम्मेलन” में संस्था के परामर्श मंडल (THINK TANK) के प्रमुख सलाहकार माननीय बिरदी चंद गोठवाल जी ने आम सभा में प्रस्ताव रखा कि पूरे साल भर में केवल एक ही बड़ा आयोजन करना चाहिए, बाकि जयंती कार्यक्रम संस्था के कार्यालय में ही आयोजित करने का सुझाव दिया गया जिसे आम सभा ने सहर्ष स्वीकार कर लिया है । संस्था द्वारा वर्ष 2023 से निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट सामाजिक सेवा करने वाले किसी एक व्यक्ति को “संत कबीररत्न पुरस्कार” प्रदान किया जाता है । प्रथम बार यह पुरस्कार निस्वार्थ भाव से सदैव बहुजन समाज के प्रति समर्पित रहने पर श्री बिरदी चंद गोठवाल जी को प्रदान किया गया । इस वर्ष के वार्षिक सम्मेलन में यह पुरूस्कार उत्कृष्ट व निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने वाले एडवोकेट रजत कलशन जी को प्रदान किया गया । स्थानीय लोगों की मांग अनुसार हर वर्ष संस्था के सहयोग से मैक्स सुपरस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल द्वारा विभिन्न स्थानों पर आम लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच के लिए कैम्प के आयोजन की व्यवस्था की जाती है । वार्षिक सम्मेलन में बहुजन समाज की विभिन्न जातियों के संगठनों के प्रधानों/ महासचिवो को भी सम्मानित किया जाता है ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments