वहीं झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए वीभत्स हादसे में जान गंवाने वाले नोनिहाल बच्चों को 2 मिनट का मौन धारण कर दी श्रद्धांजलि।*ललितपुर ब्यूरो –(सुरेंद्र कुमार)दिनांक 19/11/2024 को पूर्व प्रधान मंत्री इंद्रा गांधी और हमारे बुन्देलखण्ड कि शान वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई के जन्म दिवस पर आज कॉन्ग्रेसियों ने कॉन्ग्रेस कार्यालय पर इन दोनों महान बड़ी महान विभूतियों के जन्म दिवस को बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया।और वहीं साथ ही झांसी मेडिकल कॉलेज में जलकर नवजात बच्चों कि असामयिक मृत्यु होने पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित कि।जिसमें बाबूलाल नायक , भगवत नारायण भोंडेले, लतीफ खान, लक्ष्मीकांत वर्मा, रामकृपाल सिंह, दयाशंकर रजक, राकेश कुमार सेन, महेश वर्मा, मिमो खटीक, श्याम स्वरुप पालीवाल, धनीराम अहिरवार, अखण्ड रजक, नाजिम अली, मुवीन खान, रहवर अली ओमप्रकाश आदि समस्त कॉन्ग्रेसियों के साथ समाज सेवी भी उपस्थिति रहे , कार्यक्रम कि अध्यक्षा संयुक्त रुप से सुखनंदन तिवारी एवं कमल सिंह ने व संचालन हरकरन चंचल जैन ने किया ।सुरेंद्र कुमार के साथ लक्ष्मी कांत वर्मा कि रिपोर्ट।

