Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedसांचौर में भीम आर्मी की बैठक आयोजित: संगठन विस्तार और मिशन को...

सांचौर में भीम आर्मी की बैठक आयोजित: संगठन विस्तार और मिशन को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प

मूकनायक/राजस्थान/जिला ब्यूरो चीफ सांचौर/रिडमल राम परमार

सांचौर – सांचौर में आज भीम आर्मी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के सभी जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत सभी कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर और परिचय से हुई। इसके बाद संगठन विस्तार और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में कार्यकर्ताओं ने मिलकर यह निर्णय लिया कि महापुरुषों के मिशन को जिले के प्रत्येक गांव और घर तक पहुंचाने के लिए वे पूरी निष्ठा से काम करेंगे। सभी ने एकमत होकर यह संकल्प लिया कि संगठन को सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।कार्यकर्ताओं ने अपनी जिम्मेदारी निभाने का वादा करते हुए कहा कि वे चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व को और अधिक मजबूत करेंगे। संगठन को एकजुट रखते हुए सांचौर में भीम आर्मी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया गया।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने यह भी सुनिश्चित किया कि सांचौर जिले में भीम आर्मी के प्रयासों से महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।बैठक का समापन “जय भीम, जय संविधान” के नारे के साथ हुआ। यह बैठक संगठन की मजबूती और दलित समुदाय के उत्थान की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments