Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतीन चोर लूटकर ले गए, हजारों की नगदी और लाखों के जेवर

तीन चोर लूटकर ले गए, हजारों की नगदी और लाखों के जेवर

“बुन्देलखण्ड मैं एक कहावत हैं। चोरों की रात कोआ जग पाउत” देर रात यह कहावत सच साबित हो गई,

जब बरामदा मैं सो रहा परिवार सोता रह गया और चोर दबे पांव अपना काम कर गया। लेकिन बुन्देलखण्ड मैं एक कहावत और हैं कि “ऊंट की चोरी न्योरे न्योरे नई होत” यह भी सही सिद्ध हुई जब चोर चोरी करके भाग रहे थे तो एक चोर पकड़ा गया जिसके बाद सभी चोरों का राज सामने आ गया। और “दूध का दूध पानी का पानी हो गया” जिसके बाद परिजनों ने चोर को पकड़ लिया और पुलिस डायल 112 पर जानकारी दी जिसके कुछ समय बाद मौके पर नाराहट थाने की पुलिस भी पहुंच गई लेकिन पुलिस इतनी माहिरवान निकली कि चोर को मौके से छुड़ाकर चोर के परिजनों के हवाले कर दिया और थाने चली गई

13 घंटे बीतने पर अभी तक मौके वारदात पर नहीं पहुंच पाई पीड़ित ने थाने शिकायत की जिसपर थाने मैं मौजूद दरोगा वाले साहब आ जाएंगे तो बता देंगे। पीड़ित परिवार अभी भी पुलिस की रह देख रहा हैं कि पुलिस कब आती हैं। चोर कब पकड़े जाते हैं। पूरा मामला ललितपुर जिले के नाराहट थाना अंतर्गत ग्राम पड़रिया का हैं। जहां पर देर रात्रि समय करीब 1:30 मिनट पर चोर लटोरा पुत्र स्व भारे अहिरवार के घर मैं घुसते हैं।

पीड़ित का कहना हैं कि घर मैं घुसने के बाद चोरों ने पहले तो जैकिट मैं रखा मोबाइल उठाना सोचा लेकिन जैकिट मैं जैसे ही हाथ डाला होगा उन्हें फोन की जगह चाबी हाथ लग गई। जिसके बाद चोर घर का ताला खोल घर के अंदर बक्से मैं रखी नगदी और लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। लेकिन एक चोर पकड़ा गया जिसके बाद पीड़ित ने चोर को पकड़ गांव के कुछ लोगों सहित पकड़े गए चोर के परिजन को बुलाया साथ ही डायल 112 पर सूचना दी, डायल 112 मौके पर पहुंची और चोर को ले जाने की वजह चोर के परिजनों के हवाले कर थाने चली गई।

जिसके बाद परिजन रात भर भय के साए मैं रहने को मजबूर हुए। सुबह होने पर पीड़ित अपनी बहु को लिबाकर ड्यूटी करने चले गए, पीड़ित की बहु किए कथन के अनुसार पंचायत राज विभाग मैं 4th श्रेणी की कर्मचारी हैं। ग्रुप ड्यूटी के बाद पीड़ित ने अपनी बहु, पत्नी संग थाने मैं रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया लेकिन विडंबना देखिए कि 13 घंटे बीतने के बाद भी नाराहट थाने की पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई। जो किस और संकेत करती हैं आप समझ सकते हैं। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पीड़ित की बहु जो कि पंचायत राज विभाग मैं 4th श्रेणी की कर्मचारी हैं। अपने बैंक खाते से 11 नवंबर 2024 को 30,000 हजार रुपए निकालकर लाए, और 20,000 हजार रुपए घर पर रखे थे, जो चोर लेकर रफू चक्कर ही गए।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments