Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरवड में नेहरू की जयंती को बाल दिवस...

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरवड में नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया

मूकनायक

राजस्थान/अजमेर

जिला ब्यूरो चीफ कालू राम

आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरवड़ में पण्डित जवाहर लाल नेहरू की जयन्ति को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत नेहरू जी तस्वीर पर माला पुष्प व दीप प्रज्वलित कर की गई ।छात्र / छात्राओं व शिक्षकों द्वारा नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताए आदर्शों पर चलने पर बताया। नेहरू ने कहा कि मेरा जीवन बालकों के लिए समर्पित किया इसलिए 14 नवम्बर को बाल दिवश के रूप में मनाया जाता है।
विद्यालय में आज सभी बालकों के लिए खीर , पुड़ी व सब्जि का भोज किया, भागचन्द खटीक द्वारा सभी बच्चों को पेन्सिले दी गयी। इस अवसर पर विद्यालय में साहित्यिक,सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतिक्रियाओं का आयोजन किया। साहित्यिक प्रतियोगिता में प्रथम हितेश रेगर, द्वित्तीय- कोमल जांगिड़ व तृतीय पुष्पेन्द्र बिस्वास, सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम – मनीषा जाट, द्वित्तीय- सुहाना दमामी व तृतीय कोमल यादव व खेलकुद प्रतियोगिता में प्रथम सुरेश भील द्वित्तीय- गणेश यादव व तृतीय नेराज यादव ने प्राप्त किया।
अन्त में प्रधानाचार्य गीता जिरोतिया ने सभी को धन्यवाद दिया कार्यक्रम में बनवारी लाल सैन, कालू राम बैरवा, चान्दमल खारोल, भागचन्द खटीक, अशोक कुमार घसिया, कौशल्या देवी वैष्णव, शशिभूषण आचार्य व प्रहलाद शर्मा उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments