Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित धम्म सम्मेलन सफल।

भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित धम्म सम्मेलन सफल।

मूकनायक रिपोर्टर:- बौद्धाचार्य पूरणसिह बौद्ध

आज दिनांक 7 नवंबर 2024 को इटावा सिद्धार्थ नगर उत्तर प्रदेश माता प्रसाद जायसवाल इन्टर कालेज इटावा में (बिस्कोहर रोड)में विशाल धम्म सम्मेलन एवं श्रामनेर बौद्धाचार्य प्रशिक्षण शिविर आयोजित कार्यक्रम हजारों की संख्या में एकत्रित लोगों ने तथागत बुद्ध और बाबासाहब बोधिसत्व डॉ भीमराव अम्बेडकर जी को पुष्प श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत भिक्षु संघ की चारीका के साथ हुई। सम्मेलन के मुख्य अतिथि बाबा साहब के पौत्र भीमराव यशवंतराव अंबेडकर जी द्वारा लोगों को आव्हान करते हुए कहा कि आप लोग बाबा साहब की जय जयकार करते हो लेकिन उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर नहीं चलते हो इसलिए आपको बता दूं कि आपके साथ अत्याचार हो रहे हैं। बाबा साहब ने बौद्ध धर्म क्यों अपनाया था आप लोग भली-भांति जानते हैं। आपको आगे बढ़ना है तो बाबा साहब को नहीं उनके विचारों को अपनाना होगा। तभी आप लोग अपने आप और समाज को आगे बढ़ा सकते हो। भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय सचिव के.पी.बौद्ध ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सिद्धार्थ नगर का बौद्ध धर्म से गहरा सम्बन्ध है। भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष निर्भय कुमार जैसल , केन्द्रीय प्रशिक्षक उत्तम प्रधान, केदारनाथ आजाद, राममिलन गौतम, अनिल गौतम, जय किशोर, सन्तोष आजाद और अन्य प्रमुख अनुयायियों ने मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष S.S.D एवं भारतीय बौद्ध महासभा ट्रस्टी कार्याध्यक्ष भीमराव यशवंतराव अंबेडकर जी को भव्य स्वागत बाइक रैली के रूप में समता सैनिक दल के भव्य परेड के साथ जुलूस के रूप में आयोजन स्थल तक ले जाया गया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष को समता सैनिक दल के कमांडरों द्वारा सलामी दी गई । सभी लोगों ने आये हुए वक्ताओं को शान्ति पूर्वक सुना एवं बीच बीच में तालियों के साथ स्वागत किया लोगों द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के नाम से नारे लगाए एवं तथागत बुद्ध की करुणा हो बोला धम्म सम्मेलन में प्रशिक्षण प्राप्त बौद्धाचार्य श्रामनेर प्रशिक्षणार्थियों को प्रणाम पत्र भीमराव यशवंतराव अंबेडकर जी द्वारा दिए गए। सम्मेलन शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुआ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments