मूकनायक
उत्तर प्रदेश /चंदौली
संजय दिनकर
टंकी की सीमेंटो और छड़ों से ठेकेदारों की बन गई बड़ी बड़ी बिल्डिंगे, करोड़ों की लूट से खरीदे गए मोटर गाडियां और जमीन जायदाद
चंदौली, खबर उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली से है जहां जनपद में जल कल योजना भ्रष्ट्राचार की भेंट चढ़ गई हैं। बनने वाली टंकी की सीमेंटो और छड़ों से ठेकेदारों की बड़ी- बड़ी बिल्डिंगे बन गई है। करोड़ों की लूट से काफी मात्रा में मोटर, गाडियां और जमीन जायदाद भी खरीदे गये हैं। जिला प्रशासन द्वारा गुप्तचर एजेंसियों के माध्यम से जांच कराया जाए तो एक बहुत बड़े भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो जायेगा।
जनपद के धानापुर और चहनियां ब्लॉक में टंकी, बाउंड्रीवाल और पाईप धसाने का काम कराने वाले ठेकेदारो व मेठों में लूटम लूट मची हुई है। कुछ तो टंकी बनाने में प्रयोग होने वाले छड़ और सीमेंट से अपनी बिल्डिंगे तक तान लिए हैं तो कुछ मोटर गाडियों के अलावा जमीन जायदाद की रजिस्ट्री पर रजिस्ट्री कराकर खूब वाहवाहियां लूट रहे हैं। जमीन में धसाने वाली प्लास्टिक की पाइपें और अन्य सामग्रियां बेचकर खूब मालामाल बने हैं।
सूत्रों की मानें तो जल कल योजना में ठेके पर काम कराने वालो ने इतना लूट किया है कि करोड़ों में मोटर गाडियां और जमीन जयदाद की काफी मात्रा में खरीदारी किए हैं और वे विल्डिंग पर बिल्डिंग भी तान लिऐ है। ऐसे में यदि उनकी जॉच हों जाएं तो पता चलेगा कि ईंट भट्ठों पर दर्जनों लेंथ पाईप भी बेंच दिए हैं और ज्यादातर सामग्रियां प्रश्नल और नाते रिश्तेदारों में प्रयोग कर रहे हैं।
जल कल योजना के तहत गांव-गांव में घर-घर तक लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के केन्द्र और राज्य सरकार के लक्ष्य पर पानी फेरा जा रहा है । पानी के लिए दिया गया करोड़ों रुपया पानी की तरह लूटा जा रहा है और केन्द्र व राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से संचालित जल कल योजना को बड़े शौक से पलीता लगाया जा रहा है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इसपर कितना सख्ती से निपटता है।

