Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशराब की चोरी करने वाले दो अभियुक्त शराब सहित किए गिरफ्तार

शराब की चोरी करने वाले दो अभियुक्त शराब सहित किए गिरफ्तार

मूकनायक

उत्तर प्रदेश /ललितपुर

( सुरेंद्र कुमार)

थाना महरौनी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुo अo सo 273/24 धारा 305 /331/317(2) bns से संबंधित अभियुक्तगण शिव तनय रामकुमार उम्र करीब 32 वर्ष निवासी थाना कंजिया भानगढ़ जिला सागर मध्य प्रदेश के कब्जे से प्लास्टिक कि बोरी में 45 देशी शराब के क्वार्टर रसभरी गोल्ड पाए गए।
वहीं जगत लोधी तनय देवसिंह उम्र करीब 27 वर्ष निवासी दावनी थाना जाखलोंन जिला ललितपुर के कब्जे से प्लास्टिक के झोले में 41 देशी शराब के क्वार्टर सादा रसभरी पाए गए।
उक्त व्यक्ति उक्त चोरी के क्वार्टर के समेत अण्डेला तिराहा के पास ग्राम अण्डेला थाना महरौनी जिला ललितपुर से हिरासत में लिए गए।
जिसके बाद नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कि गई।
गिरफ्तार करने में उक्त टीम सम्मिलित रही।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा थाना महरौनी, उप निरीक्षक साबिर अली चौकी प्रभारी खितवांस थाना महरौनी, कांस्टेबिल दिलीप कुमार थाना महरौनी, कांस्टेबिल सूरजकुमार थाना महरौनी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments