ललितपुर ब्यूरो/ (सुरेंद्र कुमार) दिनांक 5/11/24 को थाना सौजना अंतर्गत ग्राम उल्दना कला में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना हुआ कि एक पक्ष के आधा दर्जन लोग खून से लाल हो गए, जिसके बाद देव सिंह और उसके परिवार ने थाना सौजना भाग कर अपनी जान बचाई और न्याय कि गुहार लगाई, उसके उपरांत थाना सौजना पुलिस ने प्रथम घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी पहुंचाया जिसके उपरांत उक्त घायलों का प्राथमिक इलाज कराया गया एवं आगे कि कार्यवाही डॉक्टरी के आधार पर होगी।
विवाद का मुख्य कारण– वहीं जागेश्वर के द्वारा बताया गया कि हमारे घर में गमी होने के कारण हमारे घर में कच्चा खाना हो रहा था। जैसे ही हमारे घर में खाना हो रहा था तभी अचानक हुकुम और उसकी घरवाली गाली गलोज करने लगे।जिस पर जागेश्वर के भाई देवी सिंह 38 वर्ष को घर में खींच कर ले गया और देवी सिंह से मारपीट करने लगे।तब भाई देवीसिंह के साथ मारपीट होती देख हम सभी लोग बचाने भागे जिस पर लड़ाई होने पर देवेंद्र तनय हुकुम ने आव देखा ना ताव और कुल्हाड़ी से हमला करने लगा।जिससे देवेंद्र ने सबसे पहले कुल्हाड़ी से हमला देवी सिंह पर किया जिससे देवी सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आईं और गाल पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया जिससे दाईं तरफ़ के गाल कि खाल बिल्कुल अलग हो गई।
उसके बाद उक्त व्यक्ति ने रमेश तनय राजाराम उम्र 42 वर्ष पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे उसके सिर पर गहरा घाव हो गया जिससे राजाराम गंभीर घायल हो गया।उसी क्रम में इंद्रपाल तनय रमेश उम्र करीब 22 वर्ष पर भी कुल्हाड़ी से सिर पर हमला किया, वहीं उक्त लोगों ने मिलकर रोहित उम्र करीब 17 वर्ष पर लाठी डंडों से मारपीट कर दी जिससे हाथ में गंभीर चोट आई, , वहीं राजाराम तनय अर्जुन उम्र करीब 65 वर्ष के पैर पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे पैर में बड़ा घाव हो गया।वहीं दबंग व्यक्तियों ने हम पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया जिससे हमारी पीठ पर गहरा घाव हो गया।वहीं उक्त व्यक्ति ने बताया कि हम लोगों का विवाद करीब एक माह से पूर्व का है जब उक्त व्यक्ति हमारे घर में चोरी करने हमारे घर में घुसा हुआ था जिसके बाद हम लोगों ने उक्त लोगों कि शिकायत थाना सौजना में कि हुई थी, जिस कारण उक्त लोग हमसे खुन्नस रखने लगे थे कि हम लोगों ने इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कि।
देवी सिंह के अनुसार – वहीं घायल प्रार्थी देवी सिंह ने बताया कि जब वह और उसके घर वाले अपने घर पर बुजुर्ग के देहांत होने के उपरांत दिन का खाना लोगों को खिलबा रहे थे तभी हुकुम और उसकी पत्नि गाली गलोज करने लगे और हमें खींच कर अपने घर में ले गए जिसका उपरांत इन लोगों ने पहले तो मारपीट कि एवं उसके बाद कुल्हाड़ी से हमारे सिर एवं गाल पर हमला हमारे पड़ोस के रहने वाले हुकुम तनय नामालूम, राजपाल तनय हुकुम, देवेंद्र तनय हुकुम, विमला पत्नि हुकुम, भगवती पत्नि राजपाल, रागनी पुत्री राजपाल ने एक राय होकर हम पर और हमारे घर के समस्त लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

