Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedहत्या के आरोप में वांछित आरोपी को बानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,...

हत्या के आरोप में वांछित आरोपी को बानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

ललितपुर ब्यूरो/ (सुरेंद्र कुमार) प्रार्थी द्वारा बानपुर थाना में प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया था , कि अभियुक्त गण चिमन अहिरवार तनय मुलुआ उम्र 60 वर्ष, देवीलाल तनय चिमन अहिरवार उम्र करीब 33 वर्ष निवासी ग्राम दैलवारा थाना बानपुर जनपद ललितपुर, प्रार्थनी के पति के साथ गाली गलोज करने के साथ लाठी डंडों से मारपीट करना। जिसके कारण प्रार्थनी के पति प्रेम अहिरवार कि मृत्यु हो जाने के संबंध में सूचना दी।जिसके बाद थाना बानपुर में पुलिस द्वारा मुo अ o स o 313/2024 धारा 115 (2) 352/105 BNS में वांछित अभियुक्त चिमन पुत्र मुलुआ उम्र करीब 55 वर्ष, देवी लाल उम्र करीब 22 वर्ष निवासी गण ग्राम दैलवारा थाना बानपुर जिला ललितपुर को ग्राम हुसंगा कि तरफ़ जाने बाली पर स्थित पुलिया बहद ग्राम बिल्ला थाना बानपुर जिला ललितपुर से गिरफ्तार किया और उनके साथ मारपीट में लाने वाले लाठी डंडा भी बरामद किए।आगे कि कार्यवाही अमल में लाई गई।उक्त आरोपी ने पूछताछ में बताया कि साहब प्रेमकुमार मेरा लड़का है, दिवाली के दिन वह 31/10/2024 को शराब के नशे कि हालत में घर आया और मुझे और सभी घरवालों को गंदी गंदी गालियां देने लगा, जिसके बाद हम घरवालों ने उसे बहुत समझाया लेकिन वह नहीं माना, जिससे मुझे गुस्सा आ गया तो मैने और पुत्र देवीलाल ने प्रेम को डराने के लिए बांस के डंडे से मारपीट कर दी जिससे प्रेम जमीन पर गिर गया था, जिसके बाद हम लोगों ने प्रेम को चारपाई पर लिटा दिया था , सोचा था कि अभी शराब के नशे में है सुबह होगी तो होश में आ जायेगा, मगर सवेरे देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।उक्त व्यक्ति को 2/11/24 को हरिनाथ सिंह निरीक्षक थाना प्रभारी थाना बानपुर, उप निरीक्षक बाली सिंह थाना बानपुर, हेड कांस्टेबिल सुनील कुमार थाना बानपुर, कांस्टेबिल शिवनंदन थाना बानपुर शामिल रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments