मूकनायक रिपोर्टर :-बौद्धाचार्य पूरणसिह बौद्ध
भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश के , जिला शाखा रायबरेली व अमेठी जिले में चल रहे दस दिवसीय सचल श्रामनेर/बौद्धाचार्य प्रशिक्षण शिविरों का भव्य समापन संयुक्त रूप से दिनांक 26 अक्टूबर, 2024 समय 11:00 बजे से कलावती उत्सव लान जगदीशपुर, जिला अमेठी में सम्पन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष मध्यांचल आद श्याम बहादुर बौद्ध एवं प्रदेश महासचिव आद दयाराम बौद्ध के उचित मार्गदर्शन में समापन समारोह का संपूर्ण व्यवस्थापन जिला अध्यक्ष अमेठी डॉ इन्द्रपाल प्रजापति जी एवम उनकी जिला टीम द्वारा किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमेठी डॉ0 इंद्रपाल प्रजापति ने की तथा संचालन जिला महासचिव अमेठी आद रामकरण बौद्ध ने किया।
इस विशाल समापन समारोह में डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर जी के पौत्र एवं बीएसआई के ट्रस्टी/राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आद भीमराव यशवंतराव अम्बेडकर जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित के , साथ ही विशिष्ट अतिथियों के रूप में आगरा से आद.के. पी. सिंह हितैषी जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अलीगढ़ से आद.जयसिंह सुमन बौद्ध राष्ट्रीय संगठक एवं अतिथि गण के रूप में उत्तर प्रदेश (पश्चिमांचल) के प्रदेश अध्यक्ष आद. राजवीर सिंह बौद्ध अलीगढ से, उत्तर प्रदेश पूर्वांचल के प्रदेश अध्यक्ष आद. निर्भय कुमार जैशल जी वनारस एवम प्रांतीय महासचिव डॉ रामनाथ भारती जी, यू0पी0 मध्यांचल के प्रदेश अध्यक्ष आद.श्याम बहादुर बौद्ध और प्रांतीय महासचिव आद. दयाराम बौद्ध प्रांतीय महासचिव मध्यांचल, अशोक सावंत प्रांतीय उपाध्यक्ष आदि शामिल हुए।
तथागत बुद्ध और बाबा साहेब डॉअंबेडकर के चित्रों के समक्ष मोमबत्ती प्रज्वलित करने, पुष्पांजलि अर्पित करने और संघनायक पूज्य भदंत बुद्धरतन महाथेरा जी से त्रिशरण पंचशील ग्रहण कराई गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय ट्रस्टी कार्याध्यक्ष श्रद्धेय भीमराव यशवंतराव अंबेडकर जी एवं श्रामणेर संघ और अतिथियों का स्वागत सम्मान करने के साथ ही कार्यक्रम का विधिवत मंगलारंभ हुआ। सर्वप्रथम दोनों जिलों के तीन-तीन शिविरार्थी सामनेरों के मनोगत हुए जिसमें उन्होंने बताया की प्रशिक्षण शिविर के बाद उनके जीवन में गुणात्मक परिवर्तन आने वाला है और भविष्य में या शिविर धम्म के प्रचार प्रसार में बहुत लाभकारी होगा। उसके बाद प्रदेश के संभागों से आमंत्रित भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अधिकारीयों आद के पी सिंह हितैषी, आद जय सिंह सुमन बौद्ध, आद राजवीर सिंह बौद्ध, आद निर्भय कुमार जैसल, आद रामनाथ भारती आदि राष्ट्रीय और प्रांतीय वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रबोधन हुए।
अंत में मुख्य अतिथि आद भीमराव यशवंत राव अंबेडकर जी का बहुत ही क्रांतिकारी और प्रबोधनकारी सारगर्भित संबोधन हुआ जिसमें उन्होंने देश में व्याप्त ज्वलंत मुद्दों को उठाकर उनका निदान धम्म स्वीकार कर आचरण में लाना बताया बिना धम्म रास्ता अपनायें समाज को समानता नहीं मिल सकती ना ही जाति-पाति छुआछूत से छुटकारा मिल सकता। बिना धम्म के जाति मुक्त समाज का निर्माण असम्भव है इसलिए हमें धम्म की शरण जाना चाहिए।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रायबरेली चौधरी अमर सिंह , बचोले प्रसाद बौद्ध जिला महासचिव BSI, अनिल बौद्ध जिला उपाध्यक्ष BSI, पुत्तन लाल बौद्ध जिला उपाध्यक्ष BSI, गंगा प्रसाद बौद्ध जिला उपाध्यक्ष BSI, डॉ धर्म राज गौतम जिला अध्यक्ष BSI सुल्तानपुर, राम सेवक बौद्ध जिला महासचिव BSI, रत्नाकर बौद्ध,एडवोकेट डॉ शरद बौद्ध,पंचशील बौद्ध, मिशन बिरहा गायक व प्रांतीय संगठक BSI अनिल नादान जी,डीडी कुशवाहा वरिष्ठ समाजसेवी, श्याम लाल बौद्ध केंद्रीय प्रशिक्षक BSI,बौद्धाचार्य व केंद्रीय शिक्षक BSI शिव नाथ बौद्ध,वीरेन्द्र गौतम,छिटई राम रावत,कुलभास्कर रावत, बी एल रावत, जगन्नाथ, गुरु प्रसाद बौद्ध, राम नेवल सरोज जिला कोषाध्यक्ष BSI, सहदेव बैद्य, सिद्धार्थ मौर्या, डॉ शिव प्रसाद मौर्या, जिया लाल बौद्ध, सत्यम बौद्ध, राजू बौद्ध,डॉ राधेश्याम निर्मल, राज गौतम, पप्पू निर्मल, नीरज निर्मल, जगदीश कमल सभासद, पंचशील बौद्ध मिशन गायक,खुशबू बौद्ध मिशन गायिका, उषा बौद्ध, बड़ी संख्या में धम्म अनुयायियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थित देकर कार्यक्रम को सफल बनाया,,,*
*भवतु सब्ब मंगलम *

