Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेश15 दिन से फरार आरोपी प्रेमपाल और राकेश पाल पर लगे गोली...

15 दिन से फरार आरोपी प्रेमपाल और राकेश पाल पर लगे गोली मारने के आरोप।

15 दिन से फरार आरोपी प्रेमपाल और राकेश पाल पर लगे गोली मारने के आरोप। पीड़ित के पुत्र सौरभ वैध ने 112 को कॉल लगाकर घटना कि सूचना दी। जिसके उपरांत सौजना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी पहुंचाया, आगे कि जांच अग्रसारित है, वहीं सी ओ महरौनी ने गोली मारने कि बात को प्रथम दृष्टया दिखने से किया इनकार और बताया कि और आगे जांच का मामला है।

ललितपुर ब्यूरो (सुरेंद्र कुमार) 15 दिन पहले का मुकदमा धारक फरार आरोपी रामलाल पाल और उसके एक और साथी राकेश पाल पर प्रार्थी ने लगाया गोली मारने का आरोप।वहीं प्रार्थी ने बताया कि जब वह सवेरे 6 बजकर 30 मिनट पर वह अपनी गायों को ढूंढने गौशाला के निकट ही पहुंचा था, कि तभी ग्राम का ही राकेश पाल आया और पीड़ित हरिशंकर वैध जमुनझिर को पीछे से पकड़ा और जान से मारने की नियत से गर्दन दबाने लगा, वहीं पीड़ित को प्रेमलाल पाल ने आगे से किसी अज्ञात सामग्री से हमला कर घायल कर दिया,जिसके बाद उक्त दोनों आरोपी भाग गए।

क्षेत्राधिकारी के अनुसार –वहीं क्षेत्राधिकारी महरौनी ने जमुनझिर वाले मामले में बताया कि, प्रार्थी के पुत्र सौरभ वैध ने 112 पर कॉल कर अवगत कराया कि कुछ ग्रामीणों के साथ उनके पिता का विवाद हो गया है, जिसमें सौजना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर प्रार्थी को सी एच सी महरौनी ले जा कर प्राथमिक उपचार हेतु पहुंचाया गया, वहीं थाना सौजना पुलिस उक्त व्यक्ति के प्रार्थना पत्र के आधार पर कार्यवाही करेगा।

पीड़ित पुत्र सौरभ वैध के अनुसार – सौरभ वैध ने बताया कि हमारी गया करीब तीन दिन से घर नहीं आई थी, जिसको ढूंढने हेतु पिता जी गौशाल के निकट पहुंचे थे तभी पीछे से किसी अज्ञात मध्य प्रदेश निवासी ने पीछे से गर्दन दबाने लगा और आगे से प्रेम पाल ने पिता जी को गोली मार दी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments