Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में विश्व बौद्ध महसम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न

प्रयागराज में विश्व बौद्ध महसम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न

मूकनायक
उत्तर प्रदेश/प्रयागराज
राम प्रसाद भारती

27 अक्टूबर को विश्व बौद्ध महासम्मेलन सरदार पटेल संस्थान ग्राउंड अलोपीबाग प्रयागराज उत्तर प्रदेश में अपार सफलता के साथ संपन्न हुआ जिसके मुख्य आयोजक सुमित रतन भंते जी इस कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे भारत में घूम-घूम कर मैं इसी तरीके से 100 विश्व बौद्ध महासम्मेलन करवाकर बौद्धमय भारत का निर्माण करना है इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परपोते माननीय यशवंतरावअंबेडकर ( मुम्बई)जी रहे विशिष्ट अतिथि स्वामी प्रसाद मौर्य जी पूर्व कैबिनेट मंत्री और साथ ही साथ मंच पर लगभग सात देशों की बड़ी हस्तियों के चेहरे दिखे इस कार्यक्रम में क्षेत्र के उपासक उपसीकाओं सैकड़ों भंते के साथ में बहुजन महापुरुष के विचारों को मानने वाले कई राज्यों से बड़ी संख्या में लगभग 50 हजार से भी ज्यादा लोग उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments