ललितपुर ब्यूरो (सुरेंद्र कुमार) प्रार्थी ने थाना जखौरा में प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था, कि उसकी मूकबधिर पुत्री उम्र 10 वर्ष का किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दुष्कर्म किया गया है। जिस प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल संबंधित मुo अo सo 277/2024 धारा 65(2) B.N.S.व 3/4 पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया और महिला आरक्षी कि मदद से मेडिकल उपचार हेतु ज़िला अस्पताल भेजा गया।
8 टीमों का किया गया था गठन प्रकरण को गंभीरता से देखते हुए क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में अभियुक्त कि पहचान व शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 8 टीमें लगाईं गईं, जिसमे थाना जखौरा पुलिस,स्वाट टीम, सर्विलांस, साइबर थाना,थाना कोतवाली, थाना जाखलोंन, थाना तालबेहट व अन्य जनपद के चौकी इंचार्जों को लगाया गया था। सर्विलांस मैनुअली टेक्नीकली व अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्त मनोहर उर्फ मनोज उर्फ मनो तनय भगवान दास रैकवार उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम खसुअन मोहल्ला घिसौली थाना जखौरा ज़िला ललितपुर का नाम प्रकाश में आया था, अभियुक्त उस दिन से ही फरार चल रहा था जिस दिन से यह घटना घटित हुई थी। जिसके संबंध में जनता के बीच अभियुक्त के पंपलेट वितरित किए गए मुख्य जगह फोटो चस्पा कराई गई और साथ ही सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकरी मांगी गई और जनता से सहयोग भी लिया गया। पुलिस अधीक्षक मुहम्मद मुस्ताक द्वारा इनाम भी घोषित किया गया कि यदि जो भी व्यक्ति उक्त अभियुक्त कि जानकारी प्रदान करेगा उसे 25000 का इनाम दिया जायेगा। उक्त व्यक्ति घटना के दिन से ही जंगलों में छिप कर रह रहा था, गठित टीमों द्वारा जंगली क्षेत्रों में लगातार कैंपिंग भी कि गई जिसके पश्चात स्थानीय लोगों कि मदद से दिनांक 25/10/24 को मनोहर को गिरफ्तार कर आगे कि कार्यवाही कि जा रही है, व उक्त अभियोग को आपरेशन कनिवक्शन के तहत चिन्हित कर प्रभावी पैरवी कराकर अभियुक्त को अधिक से अधिक सजा दिलाई जायेगी।
मनोहर उर्फ मनोज उर्फ मनो पुत्र भगवान दास रैकवार का आपराधिक इतिहास 11.मु0अ0सं0 498/2004 धारा 147/323/332/353/504/506 भादवि थाना जखौरा2. मु0अ0सं0 313/2014 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट थाना जखौरा3. सि0नं0 1339/09 धारा 110 जी सीआरपीसी थाना जखौरा4. सि0नं0 1567/09 धारा 3 यूपी गुण्डा अधिनियम थाना जखौरा 5. मु0अ0सं0-277/2024, धारा- 65 (2) B.N.S. व 3/4 पॉक्सो एक्ट

