जिनके पास से 1लाख 20 हजार रूपए और दो मोबाइल फोन किए बरामद।
उत्तर प्रदेश ललितपुर ब्यूरो।(सुरेंद्र कुमार)
कोतवाली महरौनी में 1 लाख 20 रूपए और मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था।जिसके आधार पर कोतवाली महरौनी में मुo अo सo 382/2024 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था, घटना के शीघ्र खुलासे हेतु क्षेत्राधिकारी महरौनी के नेतृत्व में टीम गठित कि गई, गठित टीमों द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सी सी टी वी कैमरों सर्विलांस आदि के उपयोग से महरौनी पुलिस द्वारा झूठी चोरी कि सूचना देने वाले प्रकरण में हकीम उर्फ हाकम पुत्र मकुंदी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम दरोनी थाना बानपुर, रामबाबू दुबे पुत्र जुगल किशोर दुबे उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम दरोनी थाना बानपुर, ज़िला ललितपुर हाल पता इंद्रा चौराहा कस्बा महरौनी कोतवाली महरौनी ज़िला ललितपुर से मय चोरी का सामान सहित गिरफ्तार कर आगे कि वैधानिक कार्यवाही कि गई।
दोनों अभियुक्तों ने पूछने पर बताया कि दिनांक 22/10/24 को समय करीब 12 बजे अपने पिता व भतीजे के साथ सेंट्रल बैंक महरौनी में, पिता के किसान क्रेडिट कार्ड से पैसा निकालने अपने भाई कि मोटरसाइकिल प्लेटिना से गया था। भाई ने यह मोटरसाइकिल फाइनेंस पर ली थी जिसकी किस्तें जमा नहीं थी, उसी समय वहां पर फाइनेंसर आ गया तो मैने भतीजे को मोटरसाइकिल देकर वहां से भगा दिया, फिर मैने करीब 4 बजे पिता के किसान क्रेडिट कार्ड से 1,20000 रूपए निकाले, और उसके बाद रूपए रामबाबू दुबे पुत्र जुगलकिशोर दुबे निवासी ग्राम दरोनी थाना बानपुर जिसका हाल पता इंद्रा चौराहा कस्बा महरौनी को बताई। और उसके बाद मैने और रामबाबू दुबे ने मिलकर एक योजना बनाई, मोटरसाइकिल और रूपए चोरी होने कि झूठी रिपोर्ट दर्ज कर देते हैं, जिससे किसान क्रेडिट कार्ड का पैसा जमा नहीं करना पड़ेगा, और मोटरसाइकिल चोरी होने का मुकदमा भी दर्ज हो जायेगा, जिससे किस्तें भी जमा नहीं करनी पड़ेंगी।

