मूकनायक
उत्तर प्रदेश/ प्रयागराज/कंजासा
राम प्रसाद भारती
अभी बहराइच में भेड़ियों का आतंक खत्म नहीं हुआ प्रयागराज के टिकरी तालुका कंजासा में भेड़ियों का आतंक दिखा आज रात श्याम जी यादव के पशुवारे में भेड़िए घुस आए और भैंस का बच्चा जो एक महीने 10 दिन का था उसे भेड़िए ने अपना निवाला बना लिया जिसे आप लोग देख सकते हैं भैंस के बच्चे का पूरा पेट खा लिए हैं पेट की हड्डियां भी नहीं बची है श्याम जी यादव के घर के सदस्य सुबह जब चारा भूसा डालने आए तो देखा की भैंस का बच्चा एकदम लहू लुहान मृत पड़ा हुआ था जिस क्षेत्र में किसानों में भय पैदा हुआ है अभी तो भैंस के बच्चे को भेड़ियों ने अपना निवाला बनाया है आए दिन गांव के छोटे-छोटे बच्चों का अपना निवाला बना सकते हैं क्षेत्र के लोग एकदम डरे और सहमे हुए हैं सरकार से क्षेत्र के निवासीयो द्वारा वन विभाग और थाने में सूचना दे दिया गया है

