Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपासी समाज विवाह कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में दो...

पासी समाज विवाह कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में दो दिवसीय चिंतन शिविर एवं सम्मान समारोह की बैठक सपन्न

मूकनायक
उत्तर प्रदेश/प्रयागराज
राम प्रसाद भारती

आयोजन के सम्बन्ध में आज दिनांक *23/10/24 को *आदरणीय सुरेश चंद्र भारतीय जी (साहेब) पूर्व ग्राम प्रधान कटका झूंसी प्रयागराज से उनके आर.पी. होटल एंड गेस्ट हाउस,आर.पी.धर्मकांटा सहसों रोड अंदावा प्रयागराज में हुई। (आदरणीय सुरेश चंद्र भारतीय जी (साहेब), अखिल भारतीय पासी महासभा के अध्यक्ष रहे स्मृति शेष श्री राम प्रताप भारतीय जी के सुपुत्र हैं )। मुलाकात के इस मौके पर आदरणीय रामानंद भारती जी (पूर्व मंत्री), श्री रमाशंकर भारती जी, पूर्व उप निदेशक सेवायोजन/न्यू पासी दर्पण पत्रिका चतुर्थ संस्करण के प्रधान संपादक, श्री मोती लाल कश्यप जी पूर्व सीनियर बैंक मैनेजर /न्यू पासी दर्पण पत्रिका तृतीय संस्करण के प्रधान संपादक के साथ, अभिलाष सरोज (प्रांतीय महामंत्री पासी समाज विवाह कल्याण समिति उत्तर प्रदेश) उपस्थित रहा । सामाजिक चर्चा परिचर्चा के साथ साथ 28, 29 दिसंबर को, दो दिवसीय चिंतन शिविर एवं सम्मान समारोह आयोजन पर विस्तार से चर्चा हुई। आदरणीय सुरेश चंद्र भारतीय (साहेब) जी ने सफल कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए हर संभव मदद के साथ साथ आर.पी. गेस्ट हाउस की निःशुल्क सेवा उपलब्ध कराने की सहमति प्रदान किए ।आपके इस योगदान के लिए पासी समाज विवाह कल्याण समिति उत्तर प्रदेश परिवार की ओर से आपका हार्दिक अभिनंदन

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments