Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस हिरासत में युवक की हालत बिगड़ी, हालत बिगड़ने के बाद युवक...

पुलिस हिरासत में युवक की हालत बिगड़ी, हालत बिगड़ने के बाद युवक को इलाज हेतु भेजा ग्वालियर जहां उपचार के दौरान युवक ने तोड़ा दम।

युवक कि मौत होने पर परिजनों ने आक्रोश के चलते काटा हंगामा।

ललितपुर ब्यूरो (सुरेंद्र कुमार)कोतवाली ललितपुर अंतर्गत ग्राम टोरिया निवासी 32 वर्षीय गोलू राजा पुत्र ऊदल सिंह को एक महिला द्वारा परिजनों के अनुसार झूठी शिकायत करने के बाद रविवार को पुलिस चौकी राजघाट ले आई थी, जहां से पुलिस ललितपुर कोर्ट में पेश कराने के लिए ले जा रही थी, तभी ग्राम मड़वारी के निकट गोलू की हालत बिगड़ गई और वह बेसुध हो गया। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और उसे पुलिस के साथ उपचार के लिए मेडीकल कॉलेज ललितपुर ले आये, चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया था, हालत में सुधार ना होने के उपरांत झांसी से उसे ग्वालियर रिफर किया गया था, ग्वालियर में सोमवार की दोपहर में उसकी मौत हो गई।

परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे और उन्होंने हंगामा करते हुए कुछ लोगों पर उसका उत्पीडन करने के चलते उसकी हालत बिगड़ने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस शव को लेकर सोमवार की शाम पोस्टमार्टम हाऊस पहुंची। पोस्टमार्टम हाऊस के बाहर भी परिजनों ने हंगामा काटते हुए प्रताडि़त करने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की,हंगामा की सूचना मिलते ही सीओ सिटी अभय नारायण राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों को समझाया, लेकिन परिजन नहीं माने परिजन पहले उत्पीडन करने वाले लोगों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे, जिसके बाद सीओ सिटी के आश्वासन देने पर हंगामा करने वाले लोग मान गए। परिजन शव को लेकर शाम को गांव पहुंचे, वहीं मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि गोलू को उसकी बहन के ससुर काफी दिनों से परेशान कर रहे थे और बहन के ससुर के ड्राइवर की पत्नी ने भाई के खिलाफ झूठी शिकायत कर दी थी , और उसके बाद पुलिस ने रविवार को भाई को पुलिस चौकी बुलाकर चालान कर दिया था व दोपहर में ललितपुर कोर्ट में ले जा रहे थे कि रास्ते में भाई की हालत बिगड़ गई थी। उन्होंने बताया कि उसके भाई को प्रताडि़त किया जा रहा था, जिसके चलते उसके भाई की हलत बिगड़ी और मौत हुई है। उसने बताया कि मृतक गोलू भाई दो भाई तीन बहने है और वह दूसरे नंबर का था, मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है।

1सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार आधा दर्जन पर लोगों दर्ज हुई एफआईआर।ग्राम टौरिया निवासी नोने राजा पुत्र जगदीश सिंह ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि 20 अक्टूबर को उसके भतीजे गोलू राजा को बिना कारण कुलुआ निवासी लल्लू राजा पुत्र निर्भय सिंह, मानू राजा पुत्र लल्लू राजा, रानू राजा, राजपाल सिंह पुत्र कोमल सिंह, चाली राजा पुत्र बृजभान सिंह, राजपाल सिंह पुत्र कोमल सिंह, महेन्द्र सिंह गाड़ी चला रहे थे। आरोप है कि लल्लू राजा कंधे पर राइफल टांगकर गांव में उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे और गोलू राजा से कहा कि महेन्द्र पुत्र रमेश से चौकी राजघाट में शिकायती पत्र दिया था, इसी प्रकार तुम लोगों के खिलाफ भी झूठी शिकायत करायी जायेगी। इस पर गोलू राजा मानसिक रूप से अत्यन्त उत्पीडि़त हो गया और उसके दिमाग की नस फट गयी, जिससे गोलू राजा बेहोश हो गया था। पुलिस ने नोने राजा की तहरीर पर लल्लू राजा, मानू राजा, रानू राजा, राजपाल सिंह, चाली राजा व महेन्द्र के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 व 351 (3) के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।सुरेंद्र कुमार के साथ लक्ष्मी कांत वर्मा कि रिपोर्ट।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments