खौफ के साए में सफर करने को मजबूर यात्री, ARTO ललितपुर मौन

महरौनी/ललितपुर। सवेरे करीब 8.30 के लगभग तेज गति से भागती आ रही रफ्तार कि बादशाह कही जाने बाली मड़ावरा नॉनस्टाप बस और निवाड़ी मध्य प्रदेश से सागर कि तरफ़ जा रही टवेरा गाडी कि आमने सामने भीषण भिडंत ग्राम नैनवारा में हो गई जिसमें टवेरा गाडी में बैठी आधा दर्जन छात्राएं और गाडी को चला रहा चालक गंभीर रुप से घायल हो गया ।

वहीं गाडी और बस को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो वाहन तेज गति से भाग रहे होंगे, ऐसी घटनाओं से तो मड़ावरा नॉटस्टॉप का पुराना नाता रहा है, क्योंकि जो मड़ावरा नॉनस्टॉप बस है वह करीब एक 35मिनट में महरोनी से ललितपुर पहुंच जाती है ऐसा लोगों का कहना है,

वहीं लोगों का कहना रहा कि बस चालक हमेशा ही तेज गति से भागता है जिस कारण ऐसी घटनाएं होना संभव हो जाती हैं। पीजी कॉलेज कि छात्राएं अपने अध्यापकों के साथ टूर्नामेंट खेलने सागर जा रहीं थीं, वहीं पीजी कॉलेज कि गाडी नैनावारा ही पहुंची थी कि वहां मड़ावरा से महरोनी कि और आ रही बस और चारपहिया टवेरा में भीषण भिडंत हो गई, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ, वहीं घायल छात्राओं और ड्राइवर को एंबुलेंस कि सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरोनी पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार चालू हो गया था।

सुरेंद्र कुमार के साथ लक्ष्मीकांत वर्मा कि रिपोर्ट।