कांशीराम साहब के विचारों से समाज को किया जागरूक
भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी ने मनाया कांशीराम साहब का परिनिर्वाण दिवस
चढ़रऊ/ललितपुर। दलित शोषित वंचितों के मसीहा देश की सबसे बड़ी तीसरी पार्टी बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम साहब के परिनिर्वाण दिवस पर ललितपुर जनपद के ग्राम चढ़रऊ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में छिल्ला ग्राम से चढ़रऊ तक बाइक रैली निकाली गई उसके उपरांत श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने कांशीराम साहब वह संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी द्वारा मान्यवर साहब के संघर्ष व उनके जीवन के संघर्ष को बताया गया। पूर्व जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी ललितपुर कुंवर लाल गौतम द्वारा पूर्व में कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्य की सराहना की गई साथ ही नई मजबूती के साथ कार्य करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। गौतम बोले एक माह में 4 कैडर जरूर लगाया जाए। आजाद समाज पार्टी के वर्तमान जिला अध्यक्ष मोतीलाल गौतम ने कार्यक्रम में बैठ के खर्चों को लेकर लोगों से अपील की टेंट, कुर्सी, साउंड सिस्टम, फूल मालाओं पर व्यर्थ का खर्चा ना करें इनकी मिशन में कोई जरूरत नहीं होती। कार्यक्रम में विक्रम अहिरवार मंडल संयोजक झांसी, शिशुपाल गौतम पूर्व जिला अध्यक्ष ललितपुर, महेंद्र चौधरी मंडल उपाध्यक्ष झांसी, विजयराम आजाद (पत्रकार) पूर्व जिला सहसंयोजक ललितपुर, कमलेश मदौरिया जिला संयोजक ललितपुर, पृथ्वीराज विधानसभा अध्यक्ष महरौनी, राम सिंह चढ़रऊ, इंजीनियर मुकेश कुमार विधानसभा प्रभारी ललितपुर सहित अन्य कार्यकर्ता हुआ ग्रामीण मौजूद रहे।q

