Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबसपा द्वारा 9 अक्टूबर को बहुजन नायक काशीराम का नोएडा में 18...

बसपा द्वारा 9 अक्टूबर को बहुजन नायक काशीराम का नोएडा में 18 वा परिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा

मूकनायक
उत्तर प्रदेश/कासगंज
ओमप्रकाश वर्मा

9 अक्टूबर को राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल नोएडा उत्तर प्रदेश बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब के 18 वे परिनिर्वाण दिवस
भावभीनी श्रद्धांजलि कार्यक्रम समय–प्रातः 9:00 से को ऐतिहासिक व सफल बनाने हेतु कैडर बैठक आज दिनांक, 1 अक्टूबर 2024 को जनपद एटा के विधानसभा जलेसर के विभिन्न हिस्सों में बहुजन समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें आगामी 9 अक्टूबर को बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब के परीनिर्माण दिवस को ऐतिहासिक रूप से मनाने की रूपरेखा तैयार की गई ,साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव 2027 मे सत प्रतिशत सफलता प्राप्त करने हेतु डोर टू डोर बैठक ,मिशन कैडर आदि तथा पार्टी के प्रचार प्रसार हेतु नुक्कड़ नाटक जनसभा रैली आदि पर भी चिंतन व मंथन किया गया। विनम्र निवेदन आप सभी सम्मानित से विनम्र निवेदन करना है कि आप सभी आगामी 9 अक्टूबर को राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल नोएडा उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक ग्राउंड में ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज कर इतिहास रचने का कार्य करें। राजू राम रतन
व समस्त बहुजन समाज पार्टी जनपद कार्यकारिणी एटा, उ प्र।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments