आपदा में लेखपालों का लूट कार्यक्रम, वीडियो वायरल

सुनवाहा लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल आपदा मैं लेखपालों का लूट प्रोग्राम जारी, वीडियो वायरल विजयराम आजाद जिला संवाददाता ललितपुर ओबीसी महासभा ललितपुर ने लेखपाल द्वारा किसानो से पैसो की अबैध बसूली करने पर उपजिलाधिकारी महरौनी से की कार्रवाई की मांग ओबीसी महासभा के पदाधिकारियो के ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया की तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम पंचायत सुनवाहा के लेखपाल सुरेश कुमार को अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसलों के मुआवजा हेतु किसानों द्वारा अपने जरूरती कागजात लेखपाल को देने पर किसानो से पैसे लिए जा रहे यदि कोई किसान बिना पैसो का कागजात जमा करने जाता है तो उसको उक्त लेखपाल द्वारा मना करके वहां से भगा दिया जाता है किसानो से पैसे लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है महोदय एक ओर अतिवृष्टि से किसान बर्बाद हो चुका है और दूसरी ओर ऐसे भ्रष्ट कर्मचारी भी किसानो को लूटने मे कोई कसर नही छोड रहे है। ओबीसी महासभा ने मांग की है कि उक्त भ्रष्ट लेखपाल के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाय ज्ञापन के दौरान कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामनिवास लोधी सुनवाहा, श्रीपत शेरसिंह दीपक हीरालाल आदि लोग उपस्थित रहे।

0
197