Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबहुजन समाज पार्टी ने दलित बस्ती की विद्युत समस्या को लेकर जिला...

बहुजन समाज पार्टी ने दलित बस्ती की विद्युत समस्या को लेकर जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मूकनयक

राजकपूर बौद्ध


उत्तर प्रदेश/कासगंज।सिकंदरपुर


वैश्य थाना क्षेत्र के गांव नगला नरपत में एक लंबे अरसे से चली रही विद्युत समस्या को लेकर बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी मेधा रूपम से मुलाकात कर बिजली की समस्या के निराकरण की मांग की है आपको बता दें थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव नगला नरपत में एक लंबे समय से दलित बस्ती में बिजली नहीं पहुंच सकी थी जिससे वहां के स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है लोगों ने तमाम तरह के प्रयासों के बावजूद भी विद्युत समस्या का समाधान नहीं हो सका पटियाली के उप जिलाधिकारी कुलदीप सिंह से भी लोगों ने न्याय की उम्मीद लगाई उप जिलाधिकारी महोदय ने अपने स्तर से प्रयास किया ग्रामीणों को जब सफलता नहीं मिली तो मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी मेधा रूपम को ज्ञापन सौंप कर विद्युत समस्या के निराकरण की मांग की है । इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष डी पी सिंह राना , कमल सिंह बौद्ध,कुमार बौद्ध,शांति स्वरूप कश्यप , राजकपूर बौद्ध, विकास बाबू,विशाल कुमार आशीष कुमार, विशाल दिवाकर,रूम सिंह, सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments