Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबहुजन समाज पार्टी की विधानसभा स्तरीय कैडर कैंप की बैठक आयोजित

बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा स्तरीय कैडर कैंप की बैठक आयोजित

मूकनायक

राजकपूर बौद्ध

उत्तर प्रदेश/कासगंज

बहुजन समाज पार्टी की रविवार 01/09/2024 को विधान सभा स्तरीय बैठक का आयोजन कासगंज जिले की विधान सभा अमांपुर के वनुपुरा के पार्क में हुआ। जिसके मुख्य अतिथि राजवीर सिंह (पूर्व मंत्री )विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष डीपी सिंह राना ,कमल कुमार बौद्ध मंडल प्रभारी अलीगढ़ मंडल । राजेंद्र कुमार गौतम जिला सचिव कासगंज ,शांति स्वरूप कश्यप रहे । इस आयोजन का संचालन राजकपूर बौद्ध द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने मा0 बहिन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों पर चर्चा की और पार्टी के विधान सभा मजबूत करने को कहा और बहन जी द्वारा चलाया जा रहा है । मुहिम की युवाओं को 50 फीसदी भागेदारी होनी चाइए तो ज्यादा से ज्यादा युवाओं को भागेदारी दी जाए और मौजूदा सरकार बीजेपी और कांग्रेस सपा से अपने समर्थो को सचैत रहने को कहा। बही कमल कुमार बौद्ध ने कहा जैसे की 2024 में बीएसपी के वोटर गठबंधन के बहकावे में आकर संविधान बचाने तथा आरक्षण बचाने के झांसे में आकर अपना बोट इन्हे दे दिया इनसे। भी सतर्क रहना है । अब जब आरक्षण की बात आई तो बहन कुमारी मायावती जी ने ही मजबूती से बात रखी और विरोध प्रदर्शन पूरे भारत में किया जिन्होंने हमारा बोट गुमराह करके ले लिया उन्होंने कोई विरोध प्रदर्शन नही किया इसलिए इनसे सावधान रहने की सलाह दी । जिलाध्यक्ष डीपी सिंह राना ने कहा हम हर बूथ स्तर तक जायेगे और बीएसपी में 50 फीसदी युवाओं की भागेदारी जिला कासगंज में देगे और कहा जो लोग भटक गए है उन्हे भी घर वापसी कराएंगे बीएसपी के मिशन को घर घर तक पहुंचाएंगे ।यह हमारे सभी विधान सभा कमेटी और हमारी है हम हर समाज वर्ग के लोगो को पार्टी की सदस्यता देगे और भाईचारे को बढ़ाएंगे और माननीय बहन कुमारी मायावती के हाथो को मजबूत करेगे बैठक के समय विधान सभा अध्यक्ष लालबहादुर शास्त्री , विकास बाबू युवा कार्यकर्ता बीएसपी, रवि भास्कर , प्रमोद कुरील ,सुनील कुमार , राजकुमार ,प्रेमपाल , सुभाष चंद्र , पुनीत शाक्य ,गौरव दिवाकर ,अरुण कुमार ,महेंद्र सिंह पूर्व विधान सभा अध्यक्ष, विशाल कुमार ,आदि लोग मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments