राम खिलाड़ी बेरवा की बहाली को लेकर शिक्षक संघ अंबेडकर ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
ओमप्रकाश वर्मा
राजस्थान/
हिंडौन सिटी
राम खिलाडी बैरवा संयुक्त निदेशक भरतपुर (जे डी) के निलंबन के विरोध में राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर ब्लॉक हिंडौन सिटी की समस्त कार्यकारिणी द्वारा श्रीमान उपखंड अधिकारी हिंडौन को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार एवम् शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार के नाम श्रीमान राम खिलाड़ी बैरवा संयुक्त निदेशक को बहाल करने हेतु ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश चन्द जाटव महामंत्री मनोज कुमार देवत , उदय सिंह प्रधानाचार्य, श्रीलाल , ओम प्रकाश ,महेश हिंडौनिया , राम सिंह जाटव , राकेश कुमार जगरिया, और रामप्रसाद भूपेशवर ,शेरसिंह सुमन ,रामनिवास चिनायता, मनोज कुमार बंशीवाल
एवम समस्त ब्लॉक कार्यकारणी राज शिक्षक संघ (अंबेडकर) हिण्डौन सिटी उपस्थित रहे।

